Top News
Next Story
Newszop

Jharkhand : कुएं में मिले महिला और 3 बच्चों के शव, पुलिस ने जताई यह आशंका

Send Push

image

Bodies of a woman and 3 children found in a well : झारखंड के लोहरदगा जिले में बृहस्पतिवार को 26 वर्षीय एक महिला और उसके 3 बच्चों के शव एक कुएं में मिले। बच्चे मंगलवार शाम को जब अपने माता-पिता के घर नहीं लौटे तो उनके रिश्तेदारों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस को पारिवारिक समस्याओं के कारण आत्महत्या का संदेह है लेकिन मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

ALSO READ: UP : सूखे कुएं के पास मिले 2 सगे भाइयों के शव, फसल काटने गए थे खेत में

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कुड्डू थाना क्षेत्र के मकरा गांव के रहने वाले लोग दोपहर में जब अपने खेतों में गए तो उन्होंने कुएं में शवों को तैरते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उषा मुंडा नाम की महिला मंगलवार को अपने तीन बच्चों दिव्या (सात), शिवम (चार) और सत्यम (एक) के साथ रांची जिले के सोरो गांव में अपने माता-पिता के घर से निकली थी।

ALSO READ: UP : आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 2 युवक गिरफ्तार, पेड़ पर लटके मिले थे 2 दलित सहेलियों के शव

उषा मुंडा और उनके बच्चे मंगलवार शाम को जब अपने माता-पिता के घर नहीं लौटे तो उनके रिश्तेदारों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन बुधवार को भी जारी रही। उन्होंने बताया कि पुलिस को पारिवारिक समस्याओं के कारण आत्महत्या का संदेह है लेकिन मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उषा मुंडा के पति फूलदेव मौके पर पहुंचे और शवों की पहचान की। शवों को बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Loving Newspoint? Download the app now