आगरा। भारत रक्षा मंच के चतुर्थ अखिल भारतीय अधिवेशन के अंतर्गत रविवार को भारत माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का उद्घाटन साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने किया। साध्वी का स्वागत महानगर अध्यक्ष राजीव जयराम ने किया। इस अवसर पर चारों ओर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा।
शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई सिकंदरा रोड स्थित सिटी ढाबा पर सम्पन्न हुई, जहां आयोजित आमसभा में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत उद्बोधन दिया।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि सनातन धर्म ही भारत की आत्मा है। यदि सनातन धर्म कमजोर होगा तो भारत भी कमजोर होगा। हिंदू समाज को संगठित होकर अपनी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण और जनसंख्या असंतुलन आज राष्ट्र के सामने सबसे बड़ी चुनौतियाँ हैं। हमें अपने बच्चों को देशभक्त बनाकर तैयार करना होगा, तभी भारत पुनः विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित हो सकेगा।
उन्होंने आगे कहा कि मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण समाप्त होना चाहिए। श्रद्धालुओं का दान हिंदू समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विकास में उपयोग होना चाहिए। “मंदिर हिंदुओं के हैं, उनका संरक्षण और संवर्धन भी हिंदू समाज ही करेगा,” उन्होंने जोर देते हुए कहा।
सभा में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विचारों पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार तालियों और जयघोष से समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत, समाजसेवी और नागरिक मौजूद रहे।
You may also like
ये है 3` देसी औषधियों का चमत्कारी मिश्रण. 18 गंभीर बीमारियों से मिलेगा छुटकारा बढ़ती उम्र में भी दिखेगा जवानी का जोश
NEET UG 2025: दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू
Heavy Rainfall : मॉनसून फिर हुआ सक्रिय, 8 से 11 सितंबर तक इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
10,000 रु. से कम में ये 5 फोन हैं असली 'बैटरी किंग', चार्जिंग की टेंशन को कहें Bye-Bye
राजस्थान में रेलवे लाइन पर चट्टानें और मलबा गिरने से यातायात बाधित, आगामी आदेश तक रेल यातायात रहेगा प्रभावित