भाेपाल, 26 सितंबर (Udaipur Kiran News) . स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की आज शुक्रवार काे जयंती है. इस अवसर पर Chief Minister डाॅ. माेहन यादव ने उन्हें याद कर विनम्र नमन किया है.
Chief Minister डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाज सुधारक ईश्वर चन्द्र विद्यासागर जी की जयंती पर सादर नमन. आपके प्रगतिशील विचार एवं समाज सुधार के प्रयास सामाजिक समरसता और राष्ट्र के उत्तरोत्तर विकास के लिए हमेशा अनुकरणीय रहेंगे.
उल्लेखनीय है कि ईश्वर चंद विद्यासागर का जन्म 26 सितंबर, 1820 को बिरसिंघा गांव (वर्तमान में मेदिनीपुर जिला, West Bengal) में हुआ था. वह महान शिक्षाविद, समाज सुधारक और एक महान विद्वान थे. उनकी विद्वता के कारण ही उन्हें विद्यासागर की उपाधि दी गई थी. उन्होंने स्त्रियों की शिक्षा और विधवा विवाह कानून के लिए आवाज उठाई. वह अपने कार्यों के लिए समाज सुधारक के तौर पर पहचाने जाने लगे. उन्हीं के प्रयासों से साल 1856 में विधवा-पुनर्विवाह कानून पारित हुआ था. 29 जुलाई 1891 को महान हस्ती ने दुनिया को अलविदा कह दिया.
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
You may also like
45 वर्ष बाद अलोना राजवाहा नहर को मिला नया जीवन
दिल्ली भाजपा को आज मिलेगा अपना नया कार्यालय, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन
आज का अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 29 सितंबर 2025 : मूलांक 5 वाले मित्रों के साथ बिताएंगे अच्छे पल, मूलांक 8 का ट्रिप पर जाने का बनेगा प्लान, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल
जब तक किसान समृद्धशाली नहीं होगा तब तक हम विकसित राष्ट्र की संकल्पना को पूर्ण नहीं कर सकते हैं: गिरीश चंद्र यादव
आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal 29 सितंबर 2025 : शुभ योग का बना संयोग, वृश्चिक,धनु और कुंभ राशि को आज सप्ताह के पहले दिन मिलेगा लाभ