कानपुर, 13अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद के भाजपा दक्षिण जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपाईयों ने बलिदानियों की प्रतिमा स्थल के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। यह जानकारी बुधवार को दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने दीं।
भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने संयुक्त रूप से बर्रा विश्व बैंक चौराहे पर शहीद मेजर अविनाश सिंह भदौरिया की प्रतिमा स्थल के आस पास स्वच्छता अभियान चलाने के बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने सर्किट हाउस चौराहे पर शहीद कैप्टन आयुष यादव, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने देहली सुजानपुर में शहीद कैप्टन अभिषेक मिश्रा,पार्षद नवीन पंडित ने गोविन्द नगर में राम प्रकाश त्रिपाठी पार्क में भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी तरह भाजपाईयों ने जरौली में शहीद सूरज तिवारी, खांडेपुर में शहीद बृजेंद्र स्वरूप वर्मा, अर्रा में शहीद अनमोल प्रताप सिंह एवं यशोदा नगर में सैनिक चौराहे पर लगी सैनिक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
प्रमुख रूप से गणेश शुक्ला,जसविंदर सिंह, पार्षद डॉ अखिलेश बाजपेई, मनीष त्रिपाठी, अनुराग शुक्ला, बिट्टू परिहार, जितेंद्र सचान आदि मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद
You may also like
इस मुस्लिम देश के लोग पूजते हैं भगवान श्रीकृष्णˈ को नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप
अप्रैल-जून में भारत में ग्रामीण मांग मजबूत रही, आगे के लिए संभावनाएं आशावादी : रिपोर्ट
पिता की 15 अनमोल सीख: जीवन में सफलता के लिए महत्वपूर्ण बातें
WAR 2 रिव्यू: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की action-packed फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
हिप्र में बादलों ने मचाई तबाही, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल स्पीति और शिमला जिले में बहे पुल और वाहन, कई गांव खाली कराए गए