रांची, 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना में मंगलवार को श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की वार्षिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें इस वर्ष के दुर्गोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से मोहित नाथ शाहदेव को समिति का अध्यक्ष चुना गया।
वार्षिक बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया। मुख्य संरक्षक के रूप में खिजरी विधायक राजेश कच्छप, संरक्षक के रूप में सतीश पंडा, राजेश साहु, अनिल बंसल, निर्मला गाड़ी, नीरज कुमार लाल और कृष्ण प्रजापति को शामिल किया गया है।
समिति का अध्यक्ष मोहित नाथ शाहदेव को बनाया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में अंकित सिंह चुने गए हैं। कर्ण नाथ शाहदेव महासचिव और जयंत नाथ शाहदेव सचिव बनाए गए हैं। सुमन मंडल महामंत्री, संतोष प्रजापति कोषाध्यक्ष और रोशन प्रजापति सह-कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुए हैं। पूजा प्रभारी भोला राम और सोनू दुबे, जगराता प्रभारी विवेक शाहदेव और अनिल बंसल बनाए गए हैं।
इन सबके अलावा विसर्जन प्रभारी विक्रमजीत शाहदेव और अनूप सिंह तथा भोग प्रभारी के रूप में अभिषेक सिंह और मंटू साहू नियुक्त किए गए हैं। विधिक सलाहकार की जिम्मेदारी समावेश भंजदेव के पास है। मेला व्यवस्थापक पिरवा कच्छप, छोटू तिर्की, राजेश वर्मा, विनीत साहू, शुभम कच्छप और अजय रजक हैं। इस समिति के माध्यम से इस बार का दुर्गा पूजा महोत्सव सफल बनाने का संकल्प लिया गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
कंप्यूटर जैसी है बच्ची की मेमोरी आधे मिनटˈ में बोल दिए यूपी के 75 जिलों के नाम देखें Video
बस 5 काजू रोज रात को… 6 दिनˈ में जो होगा वो जानकर आप भी शुरू कर देंगे ये आदत
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के चुनाव में राजीव प्रताप रूडी ने मारी बाजी... बीजेपी नेता संजीव बाल्यान को दी शिकस्त
Aaj ka Rashifal 13 August 2025 : आज का भविष्यफल को मिलेगी सफलता या बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें अपनी राशि का हाल
वाराणसी: बीएचयू प्रोफेसर पर हमला करने वाला मुख्य आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार