रांची, 19 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अपने परिवार के साथ झारखंड के प्रसिद्ध दिउड़ी मां मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह मंदिर बुंडू में स्थित है और अपनी प्राचीनता और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर मंदिर समिति की ओर से उन्हें पारंपरिक चुनरी पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर नगाड़े की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया। धोनी के मंदिर आने की खबर इलाके में फैलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक मंदिर के बाहर एकत्र हो गए। प्रशंसक धोनी के साथ तस्वीर लेने को उत्साहित दिखे। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
ये बीज नहीं बल्कि मुनाफे की है खान! जिसकी मार्केट में है जबरदस्त मांग। होगी बम्पर 6 लाख तक की कमाई`
10 की उम्र में छोड़ा घर। सड़कों पर बेचे गोलगप्पे। आज है टीम इंडिया का बेहतरीन खिलाडी`
जब भी कोई महिला करने लगे ये काम, तो पुरुषों को तुरंत नज़र फेर लेनी चाहिए, वरना रिश्तों में आ सकता है तूफान`
दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर ही बारात क्यों लाता है, घोड़े पर क्यों नहीं? इस परंपरा का रहस्य जाने`
न करें नजरअंदाज. लीवर को सड़ा देती है ये बीमारी, आंखों में पीलापन समेत दिखते हैं ये लक्षण`