रेवाड़ी, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । रेवाड़ी पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपित अमित को मंगलवार को घाघरा-कुर्ता पहने हुए गिरफ्तार किया। बुधवार को उसे निशानदेही के लिए उसी वेश में बाजार में घुमाया गया। यह कार्रवाई एक युवक की जन्मदिन पर गोली मारकर हत्या के मामले में की गई।
रेवाड़ी के आसलवास गांव निवासी अमित पर एक युवक की जन्मदिन पर गोली मारकर हत्या का आरोप है।
रेवाड़ी हेडक्वार्टर के उप पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए आरोपित महिलाओं के कपड़े पहन कर रहता था। महिला के कपड़ों में ही आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। घाघरा-कुर्ता में उसे निशानदेही के लिए बाजार में घुमाया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह एक साल से भेष बदलकर रह रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस सात आरोपिताें को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मंगलवार को पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपित अमित को भी गिरफ्तार कर लिया है।
—————
(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला
You may also like
Chor bazzar: इस शहर में हैं देश का सबसेˈ बडा चोर बाजार यहां कौडी के भाव बिकता हैं ब्रांडेड सामान
फिलिस्तीनी मुसलमानों की मदद के नाम पर फंडिंग का खेल, सहारनपुर का एनजीओ पुलिस और एटीएस की रडार पर
राज्यपाल ने दी स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
मनसा देवी मंदिर में बढ़ेगी श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा
हल्द्वानी में वीरेंद्र ज्येष्ठ उप प्रमुख और कमल कनिष्ठ उप प्रमुख