रांची, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । दक्षिणी झारखंड के कुछ स्थानों में 19 अगस्त को भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी है।
विभाग के अनुसार दक्षिणी जिलों में गर्जन के साथ 30-40 किमी की रफ्तार के साथ तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पाकुड़ जिले के महेशपुर में 20.4 मिमी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान रांची में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई।
राज्य में सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 21.1डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाये रहे। हालांकि बीच-बीच में धूप भी खिली।
रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जमशेदपुर में 32.6, डाल्टेनगंज में 31.9, बोकारो में 32.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियय रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
रामनगर के कॉर्बेट नेशनल पार्क में पर्यटक की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत
चीनी विदेश मंत्री वांग यी 18 अगस्त को भारत आएंगे, सीमा विवाद पर होगी विशेष प्रतिनिधियों के साथ वार्ता
अशोक चौधरी का तंज, विपक्ष को नीतीश कुमार की कोई भी योजना नहीं पचेगी
Political Party : राहुल गांधी के ईवीएम से जुड़े आरोपों पर चुनाव आयोग की आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर रहेगी सबकी नजर
बिग बॉस 19: संभावित प्रतियोगियों की सूची और प्रीमियर की तारीख