Next Story
Newszop

दिल्ली में गर्मी मचाएगी तांडव, UP में बारिश और बिहार में लू का अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Send Push

देश के विभिन्न मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। हालांकि बीच-बीच में आंधी-बारिश भी हो रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। पहाड़ों पर बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में मई के महीने में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिर रही है।

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भीषण गर्मी शुरू हो गई है। आज भी मौसम गर्म रहेगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन के समय सतह पर तेज़ हवाएँ चल सकती हैं। राज्य में कल से 17 मई तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर में 25 मई तक बारिश की संभावना नहीं है।

आज यूपी में हल्की बारिश
उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। आज हल्की बारिश और तेज़ हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। 14 मई से राज्य में भीषण गर्मी जैसी स्थिति बन सकती है।

बिहार-झारखंड में भीषण गर्मी

बिहार में गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पटना और गोपालगंज समेत कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने आज पटना, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण समेत कुछ अन्य जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। 15 मई को कई जिलों में बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और लू से राहत मिल सकती है। वहीं, झारखंड में आज से 15 मई के बीच भीषण गर्मी पड़ सकती है। इस दौरान लू भी चल सकती है।

राजस्थान में भीषण गर्मी और मध्य प्रदेश में बारिश

राजस्थान में आज तापमान बढ़ने की संभावना है। इससे तीव्र गर्मी का एक नया दौर शुरू हो सकता है। हालांकि, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश में मौसम की बात करें तो आज कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पहाड़ों में मौसम कैसा होगा?

पहाड़ों पर मौसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश के शिमला समेत कई इलाकों में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। आज से 15 मई के बीच ऊंचे पर्वतीय इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड के मैदानी जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

Loving Newspoint? Download the app now