खेल डेस्क। (आईपीएल) के 18वें सीजन का पहला सुपर ओवर दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ। इसमें जीत अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स को मिली। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में 188 रन बनाए। जवाब में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स भी 188 रन ही बना सकी। सुपर ओवर में राजस्थान ने दिल्ली को 12 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। दिल्ली कैपिटल्स सुपर ओवर में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है। इस मामले में दिल्ली ने पंजाब किंग्स को पीछे छोड़ दिया है।
दिल्ली कैपिटल्स ने सर्वाधिक पांच सुपर ओवर में चार में जीत दर्ज की है। वहीं पंजाब ने चार में से तीन में जीत हासिल की थी। वहीं, पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने चार सुपर ओवरों में दूसरी बार हार मिली है। पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी दो-दो बार जीत मिली है। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद को एक-एक मैच में जीत मिली है।
मिचेल स्टार्क को मिला मैन ऑफ मैच का पुरस्कार
मैच में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ओर से अभिषेक पोरेल ने 49 रन बनाए। वहीं राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और नीतीश राणा ने सर्वाधिक 51-51 रन का योगदान दिया। मिचेल स्टार्क को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
PPF में ₹6,000 मासिक निवेश से बनाएं ₹20 लाख का फंड — जानिए कैसे!
Vivo Releases Promo Videos Ahead of X200 Ultra and X200s Launch on April 21
Kapil Sibal: उपराष्ट्रपति धनखड़ के बयान पर सिब्बल की प्रतिक्रिया, राष्ट्रपति केवल नाममात्र का मुखिया होता है
नोएडा: कारोबारी ने बीच सड़क लगाई Fortuner, पीने लगा शराब, ट्रक ड्राइवर ने हॉर्न बजाया तो सिर में मार दी गोली
Motorola Razr 2025 Leak Reveals Dust Resistance, Limited Software Support Compared to Rivals