इंटरनेट डेस्क। दीपावली के त्योहार से पहले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। ये खबर उत्तराखंड के कर्मचारियों के लिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली से पहले 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश जारी कर बड़ी सौगात दी है।
कर्मचारियों को एक जुलाई से 31 अक्टूबर तक डीए का नकद भुगतान सरकार करेगी। सरकार की ओर से अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस का लाभ दिए जाने का भी ऐलान किया है। संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी किए। इस प्रकार उत्तराखंड के कर्मचारियों को सरकार ने दोहरी खुश दी है।
खबरों के अनुसार, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से सीएम पुष्कर सिंह धामी से दीपावली से पहले बोनस व डीए जारी करने की मांग की गई थी। धामी ने परिषद की मांग को मान लिया है। इससे पहले राजस्थान की भजनलाल सरकार अपने कर्मचारियों के लिए डीए और और बोनस का ऐलान कर चुकी है।
PC:zeebiz.
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
जबलपुरः दीपावली की पूर्व संध्या पर माँ नर्मदा तट ग्वारीघाट में एक दीप – समृद्धि के नाम का आयोजन
औषधि नियंत्रण प्रणाली को बनाया जाएगा सुदृढ़ : राज्य मंत्री पटेल
सिवनीः त्योहारों से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई , 4250 किलो महुआ लाहन जब्त, 03 प्रकरण दर्ज
खेसारी लाल यादव का चुनावी सफर: छपरा से लड़ेंगे राजद के टिकट पर!
जबलपुरः लोकायुक्त ने हवलदार को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा