Top News
Next Story
Newszop

Rajasthan: शांति धारीवाल ने फिर से दिया विवादित बयान, भाजपा बना सकती है उपचुनाव में मुद्दा

Send Push

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान की राजनीति में लंबा अनुभव रखने वाले कांग्रेसी नेता शांति धारीवाल अपने बयानों के कारण अचानक सुर्खियों में आ जाते हैं। कांग्रेस के मौजूदा विधायक शांति धारीवाल ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है।

उन्होंने फिर से एक बार अपनी पुरानी बात को दोहराते हुए राजस्थान को मर्दों का प्रदेश कहा है। इनके इस बयान से एक बार फिर से प्रदेश की राजनीति में गरमाहट आ गई है। उत्तरी कोटा से विधायक शांति धारीवाल ने अलवर में एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि है। इसे पुरुषों का राज्य नहीं तो और क्या कहा जाए?

पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे शांति धारीवाल से राजस्थान को लेकर ये बताया उस समय दिया जक पत्रकारों ने उनसे पूछा गया क्या वह उस विवादित बयान पर कायम हैं जो उन्होंने दो वर्ष पहले राज्य विधानसभा में दिया था।

शांति धारीवाल ने साल 2022 में विधानसभा में दिया था ये बयान
आपको बता दें कि शांति धारीवाल ने साल 2022 में विधानसभा में राजस्थान में बढ़ते रेप के मामलों को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने इस दौरान सूखे राज्य को पुरषों का राज्य कहा था।

भाजपा ने बना लिया था प्रमुख मुद्दा
शांति धारीवाल के इस बयान को भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा ओर लोकसभा चुनाव में मुद्दा बनया था। पीएम मोदी ने शांति धारीवाल के बयान का इस्तेमाल 2023 और 2024 के सभी चुनावों भाषणों में किया था। अब जल्द ही सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव से पहले भाजपा को फिर से कांग्रेस को घेरने का मुद्दा मिल गया है।

PC:samacharnama
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now