इंटरनेट डेस्क। बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां जोरो पर है। चुनाव प्रचार चल रहा हैं, जनता से वादे किए जा रहे हैं और वोट मांगा जा रहा है। ऐसे में महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो शराबबंदी कानून में शामिल ताड़ी को इससे बाहर किया जाएगा, क्योंकि इससे पासी समाज को बड़ा नुकसान हो रहा है।
क्या बोले तेजस्वी यादव
मीडिया रिपोटर्स की माने तो तेजस्वी ने कहा कि ताड़ी प्राकृतिक चीज है, इसमें कोई अल्कोहल नहीं होता है। तेजस्वी ने मंगलवार को महागठबंधन का संयुक्त घोषणा पत्र बिहार का तेजस्वी प्रण जारी करने के बाद प्रेस से बात कर रहे थे। तेजस्वी ने कहा उनका मकसद सरकार बनाना नहीं, बल्कि बिहार बनाना है। हमारे गठबंधन ने जो प्रण लिया है उसे प्राण देकर भी पूरा किया जाएगा। हम बिहार को अव्वल राज्य बनता देखना चाहते हैं।
नीतीश कुमार को लेकर क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि वे उनके बारे में कुछ कहना नहीं चाहते हैं, परंतु भाजपा और बिहार के कुछ भ्रष्ट अफसरों ने मुख्यमंत्री को पुतला बनाकर रखा हुआ है। भाजपा ने सिर्फ नीतीश कुमार के नाम का इस्तेमाल किया। उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा। अमित शाह पहले ही कह चुके हैं। उन्होंने एक बार फिर सवाल उठाए कि एनडीए ने अब तक अपना सीएम फेस घोषित नहीं किया है।
pc- aaj tak,hindustan,india today
You may also like

Health Tips: खड़े होकर पानी पीना सेहत के लिए होता है हानिकारक, झेलनी पड़ सकती हैं ये गंभीर परेशानियां

Naxalite Surrender News: जंगल छोड़कर मुख्यधारा में आएंगे 21 नक्सली, कांकेर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लड़ाकू विमान 'राफेल' में भरी उड़ान, रचा इतिहास

रतन टाटा के निधन के बाद से टाटा ग्रुप में छिड़ी अंदरूनी लड़ाई की वजह क्या है?

गोपाष्टमी पर कृष्णा भक्ति में डूबी महिलाएं, शुरू की भगवान शालिग्राम और तुलसी के विवाह की तैयारियां




