Next Story
Newszop

Salman Khan के बॉडीगार्ड शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली का निधन, सलमान खान ने किया...

Send Push

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड में भाईजान के नाम से फेमस सलमान खान की रक्षा करने वाले बॉडीगार्ड और करीबी शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर के बाद शेरा ने दुख प्रकट किया है। बता दें कि शेरा के पिता 88 साल के थे। लंबे समय से वह कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे।

जानकारी के अनुसार सुंदर सिंह जॉली ने दुनिया को अलविदा बोल दिया है। शेरा ने खुद अपने पिता के निधन की जानकारी दी है। खबरों के अनुसार, शेरा ने बताया कि पिताजी सुंदर सिंह जॉली अब इस दुनिया में नहीं रहे और वह परलोक सिधार गए हैं।

उन्होंने बताया कि पिता की अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे से निज आवास द पार्क लग्जरी रेजिडेंसेज लोखंडवाला बैक रोड के पास ओशिवारा अंधेरी वेस्ट मुंबई से निकाली जाएगी।

pc- abp news

Loving Newspoint? Download the app now