इंटरनेट डेस्क। दुनिया के सबसे क्रूर आतंकी संगठन आईएसआईएस के बारे में तो आपने सुना ही होगा। उनके काले कारनामे किसी से छिपे नहीं है। वैसे उनकी अपनी ‘जन्नत’ में महिलाओं का नर्क जैसा हाल होता हैं और उन्हें ऐसा ही जीवन जीना पड़ता है। यहां भारतीय लड़कियां सोशल मीडिया के जाल में फंसकर बेची जाती हैं, यह खुलासा हुसैन जैदी फाइल्स पॉडकास्ट में किया गया।
मशहूर क्राइम जर्नलिस्ट हुसैन जैदी के इस एपिसोड में रिसर्चर करिश्मा ने इराक, सिरिया, खोरासान और अफगानिस्तान की छिपी हुई महिलाओं की नीलामी मंडियों का खौफनाक राज खोला है। करिश्मा, जो दो बार इराक गई हैं और एनजीओ-पुलिस के साथ काम करती हैं, ने बताया कि ये मंडियां गुप्त जगहों पर लगती हैं, जहां लाल-नीली कालीन बिछाकर 20-25 मर्द इकट्ठा होते हैं, महिलाओं को बालों से घसीटकर लाया जाता है।
खबरों के अनुसार इसके बाद स्टेज पर खड़ा कर उनकी बोली लगाई जाती है, अगर आपको इनकी कीमत का पता चलेगा तो आपके होश उड़ जाएंगे, इन लड़कियों को महज 50 डॉलर (करीब 4,250 रुपये) में बेच दिया जाता है, ये रेट वर्जिन लड़कियों का है. गैर-कुंवारी के लिए कीमत दो हजार तक कम कर दी जाती है। बताया जाता हैं कि भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी लड़कियां विशेष रूप से निशाने पर हैं।
pc- vecteezy.com
You may also like

गढ़वा में हाईवोल्टेज ड्रामा: CO सरकारी आवास में प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़े गए, पत्नी ने किया कैद तो छत से कूदकर भागे

केन विलियमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा की

बिहार में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सबसे ताजा सर्वे-जानकर लगेगा झटका!

Justice NV Ramana Allegation On Jaganmohan Reddy: पूर्व सीजेआई एनवी रमन्ना ने आंध्र के पूर्व सीएम जगनमोहन रेडडी पर लगाया बड़ा आरोप, बोले- अमरावती के मसले पर मेरे परिवार को बनाया निशाना

भारत-ऑस्ट्रेलिया T20I सीरीज के बीच लगा बड़ा झटका! सबसे घातक खिलाड़ी ने सुबह-सुबह टी20 से किया संन्यास का ऐलान




