मुंबई, 19 सितंबर (हि.स.)। धुले शहर के देवपुर इलाके के प्रमोद नगर में गुरुवार को एक बंद घर में पति-पत्नी और दो बच्चों की लाश मिलने से सनसनी मच गई है।घर के मुखिया का शव फांसी के फंदे पर और उसकी पत्नी और दो बच्चों के शव जमीन पर मिले हैं। देवपुर पश्चिम पुलिस स्टेशन की टीम ने चारों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
पुलिस के अनुसार देवपुर के प्रमोद नगर में प्लॉट नंबर 8 में रहने वाले कृषि उर्वरक विक्रेता प्रवीण मानसिंह गिरासे (उम्र 52) का घर कई दिनों से बंद था और घर से दुर्गंध आ रही थी। इसी वजह से गुरुवार को सुबह स्थानीय नागरिकों ने इसकी सूचना देवपुर पश्चिम पुलिस स्टेशन की टीम को और गिरासे के रिश्तेदारों को दी। पुलिस उपनिरीक्षक प्रकाश पाटिल पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला गया। घर में प्रवीण मानसिंह गिरासे का शव पंखे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी दीपा प्रवीण गिरासे (उम्र 44) और बच्चे चौ. मितेश गिरासे (उम्र 13) और सोहम गिरासे (उम्र 18 वर्ष) का शव जमीन पर पड़े मिले। पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की हर ऐंगल से जांच कर रही है।
You may also like
यहां बच्चा पैदा करने पर मिल रहे 9 लाख, सेक्स के लिए अलग से टाइम…..
बहू को नहीं मिला औलाद का सुख तो ससुर बोला-'मेरे साथ बना सकती हो रिलेशन'….
Aaj Ka Panchang, 20 September 2024 : आज तृतीया तिथि का श्राद्ध, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
एक ही परिवार के 13 लोगों की 'दूध' पीने से तडप-तडपकर मौत-जानकर हों जायेंगे हैरान