Top News
Next Story
Newszop

झामुमो की प्रमंडल स्तरीय बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति और मजबूती पर हुई चर्चा

Send Push

रांची, 27 सितंबर (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की शुक्रवार को प्रमंडल स्तरीय बैठक रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में हुई। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति और मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर सुझाव लिए गए और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर निर्देश दिया गया।

बैठक में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने मे कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर दिशा-निर्देश दिया गया। इसमें दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल से खूंटी, सिमडेगा और उत्तरी छोटानागपुर से धनबाद, बोकारो, चतरा, कोडरमा जिला से झामुमो के केन्द्रीय समिती के पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी, नगर, महानगर समिति के पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के जिला समिति के पदाधिकारी और प्रखंड के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद महतो, केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव संतोष रजवार सहित अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loving Newspoint? Download the app now