बीजेपी स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं, बताया पार्टी की ताकत
भारतीय जनता पार्टी आज अपना 45वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और पार्टी की विकास यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा के सुशासन और विकास के एजेंडे को देख रही है, जिसकी झलक बीते वर्षों में मिले ऐतिहासिक जनादेश में भी दिखाई देती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर मैं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। आज का दिन उन सभी लोगों को याद करने का दिन है जिन्होंने दशकों तक पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए खुद को समर्पित किया। यह दिन हमें भारत की प्रगति के लिए लगातार कार्य करते रहने और विकसित भारत के सपने को साकार करने की हमारी प्रतिबद्धता की याद दिलाता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो हर स्तर पर सक्रिय रहते हैं और पार्टी के मूल्यों तथा सुशासन के संदेश को लोगों तक पहुंचाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि भाजपा कार्यकर्ता देश के कोने-कोने में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और गरीबों, वंचितों व जरूरतमंदों की सेवा में लगे हुए हैं। उनका समर्पण और जोश प्रेरणा देने वाला है।
भाजपा का सफर: दो सीटों से बहुमत की सरकार तक
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। पार्टी ने 1984 के लोकसभा चुनाव में केवल दो सीटें जीती थीं, लेकिन उसके बाद पार्टी ने लगातार अपनी ताकत बढ़ाई। अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं के नेतृत्व में भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत राजनीतिक शक्ति बनी। वर्ष 2014 में भाजपा को पहली बार केंद्र में पूर्ण बहुमत मिला और तब से पार्टी का यह सफर लगातार आगे बढ़ता जा रहा है।
The post first appeared on .
You may also like
Weather update: राजस्थान में अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में ही टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, बाड़मेर में पारा 45 डिग्री के पार, पूरे प्रदेश में लू का अलर्ट
दुनिया में वैश्वीकरण का युग खत्म, छोटे समूहों का क्षेत्रवाद बढ़ेगा: स्टार्मर
इन 4 आदतों वाली लड़कियों बनती हैं बेकार पत्नियां, कर देती हैं घर और परिवार को बर्बाद ⁃⁃
राहुल गांधी का बिहार दौरा, बेगूसराय में रोजगार दो, पलायन रोको यात्रा में होंगे शामिल
इन 4 अक्षर के नाम वाले लोग होते हैं बहुत भाग्यशाली, उन पर हमेशा बनी रहती है कुबेर की कृपा. पैसों की कभी नहीं होती कमी ⁃⁃