एक सुखद वैवाहिक जीवन के लिए पति पत्नी के बीच क्या प्यार हमेशा एक जैसा रहना बहुत जरूरी होता है। मतलब शादी के पहले दिन आप एक दूसरे से जितना प्रेम करते थे शादी के कई सालों बाद भी उतना ही करना चाहिए। प्यार जताने के भी कई तरीके होते हैं। जैसे जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने जाना, उसे गिफ्ट देना, प्यारी भरी बातें करना इत्यादि।
एक और तरीका है जिससे पति और पत्नी के बीच प्रेम कभी खत्म नहीं होता है। यह चीज है Kiss करना। रोज सुबह उठते से पति को पत्नी को Kiss करना चाहिए। इससे न सिर्फ आपके बीच प्यार बना रहेगा बल्कि पति की उम्र और सैलरी दोनों ही बढ़ेगी। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि एक स्टडी दावा कर रही है।
पत्नी को Kiss करने से बढ़ती है उम्र
दरअसल साल 1980 में जर्मनी में लोगों की साइकॉलजी पर एक रिसर्च की गई थी। इसमें जो रिजल्ट सामने आए वह हैरान करने वाले थे। शोधकर्ताओं ने पाया कि जो पति अपनी पत्नियों को सुबह काम पर जाने के समय ‘किस’ करते हैं उनकी उम्र लंबी होती है। आकड़ों के अनुसार पत्नी से Kiss न मिलने वाले पतियों की तुलना में पत्नी से ‘किस’ मिलने वाले पतियों की उम्र 5 साल तक बढ़ जाती है।
काम पर जाने से पहले करें पत्नी को Kiss, बढ़ जाएगी सैलरी
इसी स्टडी में यह भी पाया गया कि जो पति अपनी पत्नियों को सुबह उनके जॉब पर जाने के पहले Kiss करते है, उनकी सैलरी बढ़ जाती है। इसकी वजह ये है कि पत्नी से सुबह सुबह प्यार मिलने पर पति ज्यादा ऊर्जावान और एक्टिव रहता है। उसका काम में फोकस बढ़ जाता है। वह और लगन के साथ काम करता है। स्टडी के अनुसार बीवी को किस करने के बाद काम पर जाने वाले पुरुष उन मर्दों से 20 से 35 प्रतिशत ज्यादा कमाते हैं, जो सुबह पत्नी को चूमते नहीं हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह खबर पसंद आई होगी। तो फिर देर किस बात की? आज से ही आप अपनी पत्नी को Kiss करना शुरू कर दीजिए। इससे आपकी उम्र और सैलरी दोनों में इजाफा होगा। इसके साथ ही आप दोनों का वैवाहिक जीवन भी सुखी रहेगा। ऐसा करने से आप जीवनभर अपने पार्टनर से बोर भी नहीं होंगे। मतलब आपके पार्टनर के चीटिंग करने के चांस भी इससे कम हो जाते हैं। ये आप दोनों के बीच भरोसा भी बढ़ाता है। कुल मिलाकर सुबह सुबह पत्नी को चूमने से आपकी शादीशुदा लाइफ और भी अच्छी बन जाती है।
You may also like
सुधीर अत्तावर की फिल्म 'कोरगज्जा' पर बोले गोपी सुंदर- 'मुझे मिली संगीत की नई शैली'
घर पर रखना पड़ेगा कुछ चीजों का ध्यान, वरना कभी नहीं आएगी लक्ष्मी
104 साल की बुजुर्ग महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए किस गुनाह की मिली सजा
उदयपुर में भाजपा नेता सतीश पूनिया ने निभाई मायरे की रस्म, गीत गाकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
IPL 2025: MI vs SRH मैच के बाद Points Table में हुई हलचल? खतरे में 3 टीमें