मॉस्को: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल मंगलवार को रूस पहुंचे हैं। रूसी मीडिया ने डोभाल के मॉस्को पहुंचने की पुष्टि करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में वह कई अहम बैठकें करेंगे। इसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता भी शामिल है। अजित डोभाल की रूसी नेताओं के साथ रणनीतिक साझेदारी और आपसी संबंधों को बेहतर करने पर चर्चा होनी है। ट्रंप की ओर से मिल रही धमकियों के बीच डोभाल मॉस्को पहुंचे हैं। माना जा रहा है डोभाल तेल खरीद पर बड़ी डील कर सकते हैं।
रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर बातचीत के लिए डोभाल का रूस का उच्च-स्तरीय दौरा पहले से तय था। उनके दौरे से ठीक पहले सोमवार और फिर मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर नए टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर जुर्माना लगाने की बात कही है। इससे भारत और अमेरिका के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं और डोभाल के दौरे का महत्व बढ़ गया है।
पुतिन के सामने स्पष्ट करेंगे नीति!मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अजित डोभाल व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी बैठक में रूसी तेल आयात पर नई दिल्ली की रणनीति को स्पष्ट करने की योजना बना रहे हैं। रूस की ओर से भारत को तेल पर ज्यादा छूट का ऑफर मिलने की उम्मीद की जा रही है। भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर भी इस महीने के अंत में रूस का दौरा करेंगे। ये दिखाता है कि रूस और भारत के बीच गहन बातचीत चल रही है।
भारत का रूस से तेल खरीदने का मुद्दा इस समय पूरी दुनिया में चर्चा में है। इसकी वजह डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत को दी गई धमकियां हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस से तेल खरीदकर भारत यूक्रेन में युद्ध जारी रखने में मदद कर रहा है। ऐसे में अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर भारी भरकम टैरिफ लगाने जा रहा है।
Video
भारत ने डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों को अनुचित बताते हुए खारिज कर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरह भारत अपने आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। भारत दुनिया में चीन के बाद रूसी कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है।

You may also like
Delhi Flood: 72 घंटों में दिल्ली में आ सकती है बाढ़, हथिनीकुंड बैराज में यमुना खतरे के निशान पर
दिल्ली में तीन दिन से मॉनसून 'नर्म', धूप के तेवर गर्म
बुंदेलखंड में क्यों इतनी तबाही मचा रही बाढ़? कभी सूखे के लिए चर्चा में रहने वाला क्षेत्र अब पानी से जूझ रहा
5 गेंदबाज जिन्होंने एक टेस्ट में दिए सबसे ज्यादा रन, इंग्लैंड ने खोल दिया था पाकिस्तानी का धागा
मां का महादान: 300 लीटर ब्रेस्ट मिल्क डोनेट कर हजारों बच्चों को दिया जीवनदान, बनाया विश्व रिकॉर्ड