पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को मोकामा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक रोड शो के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। पटना पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पटना पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोकामा में अनंत सिंह के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान प्रचार में अनुमति से अधिक संख्या में वाहनों का उपयोग किया गया, जिसे चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया।   
   
ललन सिंह और सम्राट चौधरी के रोड शो पर मामला दर्जपटना पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी कड़ी में आज मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान निर्धारित संख्या से अधिक वाहनों का उपयोग पाए जाने पर संबंधित वाहनों को रोका गया एवं जांच की गई। अनुमति के अनुरूप वाहनों को छोड़ते हुए, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
   
अनंत सिंह के लिए प्रचार करने गए दोनों नेतादुलारचंद यादव की हत्या मामले में मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह पटना के बेऊर जेल में हैं। 1 नवंबर की देर रात उनकी गिरफ्तारी हुई थी। ऐसी में अनंत सिंह की अनुपस्थिति में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने चुनाव प्रचारर की कमान संभाली है। इसी कड़ी में वो चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे, उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने रोड शो किया, जिसके लिए महज 10 गाड़ियों की इजाजत थी, लेकिन काफिले में अधिक गाड़ियां शामिल थी।
   
मोकामा में 6 नवंबर को होगी वोटिंगबिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण में वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। वहीं, 14 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
इनपुट- आईएएनएस
  
You may also like

दिल्लीः आधुनिक कैमरे से रिप्लेस होंगे मेट्रो के मौजूदा कैमरे, शुरुआत एयरपोर्ट लाइन एक्सप्रेस के साथ की गई

School Holiday: 5 और 6 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल! दिल्ली यूपी राजस्थान समेत इन राज्यों में छुट्टी

Suzlon Energy Q2 Results: सुजलॉन एनर्जी को दूसरी तिमाही में 500% से ज्यादा मुनाफा, 30 साल का तोड़ दिया रेकॉर्ड, शेयर ने भी मारी छलांग

संकट में सबसे पहले मुस्लिम देश की मदद करने पहुंचा भारत...पाकिस्तान का कहीं अता-पता नहीं

पति की शराब की लत ने तोड़ा घर: इंस्टाग्राम दोस्त के साथ भागी पत्नी, 4 बच्चे रोते रह गए!