पुणे : यूके हाई कमीशन से संपर्क करने के बाद पुणे पुलिस को भगोड़े गैंगस्टर निलेश घायवल की लंदन में मौजूद होने की बात सामने आई है। यूके हाई कमीशन ने पुणे पुलिस को बताया है कि निलेश घायवल 'विजिटर' वीज़ा पर लंदन में है और अपने बेटे से मिलने आया है। भारतीय एजेंसियों ने उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया है। पुणे पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर को गिरफ्तार करने और डिपोर्ट करने के लिए ब्रिटिश हाई कमीशन से संपर्क किया था।
गैंगस्टर 'विजिटर' वीज़ा पर लंदन में मौजूद
पुणे के एक सीनियर अधिकारी संभाजी कदम ने बताया कि गैंगस्टर निलेश घायवल को लेकर यूके हाई कमीशन से जवाब मिला है। उन्होंने बताया कि इस बात की पुष्टि हुई है कि गैंगस्टर 'विजिटर' वीज़ा पर फिलहाल लंदन में है। वह अपने बेटे से मिलने के लिए लंदन आया है। उनके मुताबिक हाई कमीशन ने बताया है कि भारतीय एजेंसियों के गैंगस्टर के पासपोर्ट रद्द होने की बात को हाई कमीशन ने यूके के संबंधित विभाग को सूचित कर दिया है।
पुलिस ने हाई कमीशन से किया था संपर्क
यह मामला तब सामने आया जब 18 सितंबर को कोडरूड इलाके में सड़क पर हुए मामलू विवाद के चलते गैंगस्टर के साथियों ने एक व्यक्ति गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसके बाद गैंगस्टर निलेश घायवल शहर से गायब हो गया था। इस पूरी घटना के बाद गैंगस्टर के खिलाफ शहर में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस को शक था कि गैंगस्टर यूके में हो सकता है। जिसके बाद पुणे पुलिस ने ब्रिटिश हाई कमीशन से संपर्क साधा था।
You may also like
 - लोगˈ आपको बौना या ठिंगना बोलकर चिढा़ते है तो चिंता ना करे, बन जाइये लम्बू जी बस ये चीज़े खाएँ﹒
 - मध्य प्रदेश की प्रगति में पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान : राज्य मंत्री पटेल
 - मप्र के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री करेंगे 'विकसित मध्य प्रदेश 2047' विजन दस्तावेज का विमोचन
 - कपड़ेˈ धोते समय वॉशिंग मशीन में लोग क्यों डाल रहे एल्युमिनियम फॉइल? फायदे जानकर आप भी करेंगे ट्राई﹒
 - दोस्तीˈ में कर दी हद! गाय के गोबर से बना डाला बर्थडे केक ऊपर से चॉकलेट-क्रीम डाल कर खिला भी दिया﹒




