भोपाल: मध्यप्रदेश का पारा तेजी से चढ़ने लगा है। बादलों के छंटते ही गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। तेज गर्मी दस्तक देने लगी है। शनिवार को इसका असर दिखाई दिया। राज्य में सर्वाधिक तामपान 42 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया। इस सीजन में यह सबसे ज्यादा तापमान है। इतना ही नहीं, आने वाले दिनों में राजस्थान से लगे मध्य प्रदेश के जिलों में लू का प्रभाव दिख सकता है। इसलिए बढ़ रहा तापमानफिलहाल गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में तापमान तेज हो गया है, इस कारण यहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्यप्रदेश के जिलों का तापमान में वृद्धि हो गई है। शनिवार के तापमान को देखें तो पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा तापमानसबसे अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम में रिकॉर्ड हुआ है। 8 जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 42.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, इस वजह से मौसम शु्ष्क हो गया है। इन जिलों में 40 पहुंचा तपमान
- नर्मदापुरम- 42.4
- खजुराहो- 41.6
- रतलाम- 41.5
- दमोह- 40.5
- धार- 40.1
- सागर- 40.0
- मंडला- 40.0
- सतना- 40.0
You may also like
हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण है, ये तेल ! तुरंत बंद कर दें …। ⁃⁃
शीघ्रपतन की समस्या को सिर्फ दिन में ख़त्म कर देता है ये चमत्कारी पौधा एक बार जरूर पढ़े ये खबर … ⁃⁃
आज का मकर राशि का राशिफल, 7 अप्रैल 2025 : नौकरी करने वालों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा, भाग्य का साथ मिलेगा
ऐड़ी से लेकर चोटी तक की कोई भी नस बन्द हो तो खुल जाएगी …। ⁃⁃
दिल्लीवाले सावधान! आज से तीन दिन लू का अलर्ट, 42 डिग्री तक जा सकता है पारा