अगली ख़बर
Newszop

Ranji Trophy: प्रैक्टिस मैच में डैडी हंड्रेड, रणजी ट्रॉफी में नहीं खुला खाता, पृथ्वी शॉ की फिर वही कहानी

Send Push
नई दिल्ली: पृथ्वी शॉ को पिछले सीजन मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। टीम से बाहर होने के बाद पृथ्वी ने मुंबई से एनओसी मांगा। उन्होंने अपनी टीम ही बदलने का फैसला कर लिया। नए घरेलू सीजन से पहले वह महाराष्ट्र की टीम का हिस्सा बन गए। रणजी ट्रॉफी शुरू होने से पहले महाराष्ट्र ने मुंबई के खिलाफ अभ्यास मैच खेला था। उसमें पृथ्वी के बल्ले से 181 रनों की तूफानी पारी निकली थी।



केरल के खिलाफ पृथ्वी का खाता नहीं खुला

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के अपने पहले मैच में महाराष्ट्र की टीम का सामने केरल से हो रहा है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में पृथ्वी शॉ खाता नहीं खोल पाए। पहले ही ओवर में केरल के तेज गेंदबाज एमडी निधीश ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। 25 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज पृथ्वी ने सिर्फ चार ही गेंदों का सामना किया। यह महाराष्ट्र के लिए उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू मुकाबला भी है।





पृथ्वी शॉ के मुंबई टीम से ड्रॉप होने की मुख्य वजह निरंतरता की कमी थी। 2023-24 रणजी सीजन में उन्होंने 6 मैचों की 9 पारियों में 451 रन बनाए थे। इसमें 159 रन एक ही पारी के थे। बाकी 8 पारियों में पृथ्वी के बल्ले से सिर्फ 291 रन ही निकले थे। 2022-23 सीजन में उनकी सबसे बड़ी पारी 379 रनों की थी। इसके बाद भी 10 पारियों में 595 रन ही बना सके।



जीरो रन पर ही तीन विकेट गिर गए

पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद अगली गेंद पर भी महाराष्ट्र का विकेट गिर गया। सिद्धेश वीर गोल्डन डक हो गए। पृथ्वी शॉ के साथ प्रैक्टिस मैच में महाराष्ट्र के लिए अर्शीन कुलकर्णी ने भी शतक ठोका था। इस मुकाबले में वह भी गोल्डन डक हो गए। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर एन बेसिन ने उनका विकेट लिया। इस तरह महाराष्ट्र का स्कोर 0 रन पर तीन विकेट हो गया था। 5वें नंबर पर उतरे कप्तान अंकित बावने भी कोई रन नहीं बना सके। जब वह आउट हुए तो टीम का स्कोर 5 रन था।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें