सुमित शर्मा, कानपुर: यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के पद पर तैनात रिटायर्ड कर्नल सूर्य प्रकाश सिंह पर जानलेवा हमला हो गया। दरअसल, सूर्य प्रकाश सिंह ओला कैब से कानपुर से लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान उनकी कैब चालक से नया वक्फ कानून को लेकर रिटायर्ड कर्नल से बहस करने लगा। जब उन्होंने विरोध किया, तो चालक ने वॉट्सऐप ग्रुप पर लाइव लोकेशन भेजकर 5-6 लोगों को बुला लिया। बदमाशों ने रिटायर्ड कर्नल पर पत्थरों और डंडे से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। रिटायर्ड कर्नल सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बीते 4 अप्रैल की लगभग रात 10 बजे कानपुर कैंट से लखनऊ के लिए ओला बुक की थी। कैब चालक का नाम वसीराजा है। जानकारी के मुताबिक, वह बाबू थाना क्षेत्र का रहने वाला है। चालक वसीराजा नया वक्फ कानून को लेकर रिटायर्ड कर्नल से बहस करने लगा। जिसका उन्होंने विरोध किया। चालक ने अपने वॉट्सऐप ग्रुप में लाइव लोकेशन साझा कर कुछ संदिग्ध लोगों को बुला लिया। लूट का लगाया आरोप कैब चालक ने कुछ दूरी पर एक सुनसान रास्ते पर गाड़ी रोक दी। इस दौरान 5 से 6 युवक पहुंचे और रिटायर्ड कर्नल पर पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया। सिर पर कई वार करने से वह बेहोश हो गए। जब उन्हें होश आया, तो खुद को हमलावरों के बीच पाया। रिटायर्ड कर्नल ने बताया कि सभी हमलावर एक समुदाय विशेष के थे, जिसमें एक का नाम आरिफ था और वह लीडर था। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावारों ने उनकी जेब से जरूरी कागजात और तीन हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को दी घटना की जानकारी रिटायर्ड कर्नल ने घटना की सूचना डायल-112 पर दी। उनका आरोप है कि चौकी इंचार्ज के पहुंचने से पहले तक पुलिस का रुख हमलावारों के पक्ष में था। रिटायर्ड कर्नल सूर्य प्रकाश सिंह इस समय कानपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। लखनऊ के वृंदावन सेक्टर-6 में उनका आवास है। उन्होंने उन्नाव के अचलगंज थाने में शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
You may also like
Google Pixel 9a Hands-On Review: A Familiar Budget Champion Gets a Boost
Deadline Alert: Link Your PAN with Aadhaar by December 31, 2025 or Face Serious Penalties
Reliance Jio Coin : क्या है रिलायंस जियो कॉइन का लेटेस्ट प्राइज, इस तरह फ्री में कमाएं
लगातार हार के बीच, IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी के सपने देख रहे हैं खलील अहमद
छत्रपति शिवाजी महाराज अखंड भारत के लिए भी हैं प्रेरणा : अमित शाह