Next Story
Newszop

मॉर्निंग की ताजा खबर, 3 मई: PoK में अनाज स्टॉक करने का आदेश, इंडियन एयरफोर्स ने रचा इतिहास, सऊदी अरब पर बरपने वाला है कहर... पढ़ें बड़े अपडेट्स

Send Push
सुप्रभात...कैसे हैं आप?सुबह की चाय के साथ NBT ऑनलाइन में पढ़िए बड़ी खबरों की ब्रीफिंग। लेकिन सबसे पहले एक नजर आज के बड़े इवेंट्स पर।
  • मध्य प्रदेश के मंदसौर में आज से वृहद कृषि मेले का आयोजन शुरू हो रहा है।
  • बिहार के बेगूसराय में आज ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड और इमारत-ए-सरिया वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन करेगा।
image अब नजर डालते हैं 5 बड़ी खबरों पर... 1. देर रात गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंगयूपी के गंगा एक्सप्रेसवे पर रात में भी प्लेन को उतारा जा सकेगा। गंगा एक्सप्रेसवे ने वह उपलब्धि हासिल कर ली है, जो विश्व के कुछ चुनिंदा देशों के पास है। शुक्रवार की रात भारतीय वायुसेना के विमानों ने टच एंड गो के जरिए इस अभ्यास को पूरा किया। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें 2. पश्चिम बंगाल के नए मंदिर के नाम पर ओडिशा में विरोधदीघा में एक नए जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन पूर्वी पड़ोसी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बीच विवाद का केंद्र बन गया है। विवाद के केंद्र में पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से मंदिर को जगन्नाथ धाम कहना है। जो ऐतिहासिक और शास्त्रीय रूप से 12वीं शताब्दी के पुरी मंदिर के लिए आरक्षित शब्द है। इसे हिंदू धर्म के चार प्राथमिक तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें image 3. सऊदी अरब पर कहर की जारी की गई चेतावनीसऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा विभाग ने देश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी की है। मक्का और रियाद सहित कई प्रांतों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका है। निवासियों को सतर्क रहने और बाढ़ संभावित क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें 4. PoK में लोगों को अनाज स्टॉक करने का आदेशपहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान डरा हुआ है। उसे भारत की जवाबी कार्रवाई का डर है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों को अनाज का भंडार भरने का आदेश दिया गया है। इतना ही नहीं, पीओके की सरकार ने 1000 से अधिक मदरसों को बंद कर दिया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें image 5. गुजरात के सामने टिक भी नहीं पाई सनराइजर्स हैदराबादआईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हराया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रन बनाए, जिसमें शुभमन गिल ने 76 और जोस बटलर ने 64 रनों की पारी खेली। हैदराबाद का मध्यक्रम विफल रहा और टीम 224 रनों के लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें image अब पढ़िए चर्चा में रहीं ये 5 बड़ी खबरें 1. 'गौरव गोगोई के बच्चे भारतीय नागरिक नहीं, पाकिस्तान में क्या किया' 2. पाकिस्तान बार-बार देता रहा है धोखा, अब भारत की बारी 3. UN सिक्योरिटी काउंसिल के बयान में क्यों नहीं आया TRF का नाम? 4. भारत में युवा क्यों दे रहे जान, कब मेंटल हेल्थ को सीरियस लेंगे हम? 5. पहलगाम आतंकी हमले के हैंडलर पाकिस्तान में बैठे हैं: उमर अब्दुल्ला image अब पढ़िए कल की 5 बड़ी खबरें 1. गुजरात नाराज हो जाएगा... अडाणी से पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा? 2. पाकिस्तान को मिला भारत के सबसे बड़े दुश्मन का साथ 3. PAK को 3 देशों का खुला समर्थन, इनमें 2 मुस्लिम राष्ट्र 4. भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान के सामने अब क्या है विकल्प? 5. 'आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में आंध्र के 5 करोड़ लोग PM मोदी के साथ' image गुड मॉर्निंग इंडिया की हमारी यह पहल आपको कैसी लग रही है? लगातार अपडेट्स कर इसे और बेहतर बनाने के लिए हमें आपके सुझाव चाहिए। इसलिए आपनी महत्वपूर्ण राय देने के लिए आप हमसे (selfiewithnbt@gmail.com) पर संपर्क कर सकते हैं। आपका दिन शुभ हो...
Loving Newspoint? Download the app now