Top News
Next Story
Newszop

क्या भारतीय धनकुबेरों से घृणा करते हैं? हर्ष गोयनका ने ऐसा जवाब दिया कि आप भी मुरीद हो जाएंगे

Send Push
नई दिल्ली: स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी जेरोधा (Jerodha) के फाउंडर नितिन कामत (Nithin Kamath) को आप जानते ही होंगे। उन्होंने एक सवाल पूछा था। सवााल था "भारतीय अमीर लोगों से घृणा क्यों करते हैं?" इसके जवाब में अरबपति कारोबारी और आपीजी ग्रुप (RPG Group) के अध्यक्ष हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने बेहद संजीदा प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी राय सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा की है। क्या हुआ था वाकयाजेरोधा के सीईओ नितिन कामत ने हाल ही में बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में योरस्टोरी की संस्थापक श्रद्धा शर्मा द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब दिया: "भारतीय अमीर लोगों से घृणा या नफरत क्यों करते हैं?" उनकी प्रतिक्रिया, अपेक्षित रूप से, हर्ष गोयनका सहित कई लोगों की प्रतिक्रियाओं को प्रेरित करती है। गोयनका ने कामथ की बात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "भारतीय अच्छे अरबपतियों का जश्न मनाते हैं।" नितिन कामथ ने क्या कहाश्रद्वा शर्मा ने नितिन कामत सवाल पूछा “अमेरिका में, अगर कोई बहुत पैसा कमाता है, अगर वह बहुत सफल है और नई कारें खरीदता है, तो यह कवर पेज पर छपता है। और यह बहुत सामान्य है - एक जेट विमान खरीदना और सब कुछ बहुत सामान्य है। और एक समाज के रूप में भी, वे [अमीर लोगों को] नीची दृष्टि से नहीं देखते हैं'' इस पर कामत ने उत्तर दिया “अमेरिका एक शुद्ध पूंजीवादी समाज है। हम पूंजीवादी होने का दिखावा करने वाले एक समाजवादी समाज हैं।'' उन्होंने आगे कहा "इसके मूल में, हम सभी समाजवादी हैं।" हर्ष गोयनका की क्या प्रतिक्रिया थी?जेरोधा सीईओ की बातों का एक फुटेज साझा करते हुए गोयनका ने अपनी राय रखी। उन्होंने लिखा, "यहां मेरा दृष्टिकोण है: भारतीय रतन टाटा, अजीम प्रेमजी और आनंद महिंद्रा जैसे अच्छे अरबपतियों का जश्न मनाते हैं - उन्हें उनकी विनम्रता, परोपकार और मूल्यों के लिए प्यार और अनुकरण किया जाता है।" लोग किन्हें नापसंद करते हैं?उन्होंने अपने जवाब में आगे लिखा कि जो लोग "धन का दिखावा करते हैं, व्यवस्था को भ्रष्ट करते हैं, और सामाजिक भलाई पर व्यक्तिगत लाभ को प्राथमिकता देते हैं" उन्हें नापसंद किया जाता है। "मुद्दा धन नहीं है - इसका उपयोग कैसे किया जाता है यह है!"
Loving Newspoint? Download the app now