बेंगलुरु: अभिमन्यु ईश्वरन 2013 से घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं। बंगाल के लिए रनों की बरसात करके उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली। कई सालों से भारतीय टीम का हिस्सा रहने के बाद भी ईश्वरन का अभी तक टेस्ट डेब्यू नहीं हुआ है। वह पिछले इंग्लैंड दौरे पर भी टीम इंडिया में थे। लेकिन वेस्टइंडीज सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भी उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। ईश्वरन अभी साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं।
दोनों पारियों में नहीं खुला ईश्वरन का खाता
एक तरफ जहां अभिमन्यु ईश्वरन को मौका नहीं देने के लिए टीम इंडिया के मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं पर सवाल उठ रहे हैं तो दूसरी तरफ ईश्वरन का बल्ला भी शांत है। साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में उनका खाता नहीं खुला। पहली पारी में तेज गेंदबाज शेपो मोरेकी ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। दूसरी पारी में भी ईश्वरन एलबीडब्ल्यू ही हुए। इस बार उनका शिकार ओकुहले केले ने किया।
इंडिया ए के मैच में छाप नहीं छोड़ पा रहे
घरेलू क्रिकेट में अभिमन्यु ईश्वरन का रिकॉर्ड दमदार है। लेकिन इंडिया ए के मैचों में वह कुछ खास नहीं कर पा रहे। इंडिया ए के खिलाफ पिछले साल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले उन्होंने दो मैचों की चार पारियों में 36 रन बनाए थे। इंग्लैंड दौरे से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ चार पारियों में उन्होंने 11, 80, 8 और 68 रन बनाए। उस सीरीज में पिच बैटिंग के लिए आसान थी लेकिन वह शतक नहीं ठोक पाए। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सितंबर में इंडिया ए के लिए उन्होंने 44 रनों की पारी खेली। उस पारी में देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शतक जबकि नारायण जगदीशन और साई सुदर्शन ने फिफ्टी ठोकी थी।
इंडिया ए मजबूत स्थिति में
ध्रुव जुरेल के शतक की मदद से इंडिया ए ने अपनी पहली पारी में 255 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका ए की पारी 221 रनों पर सिमट गई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में इंडिया ए ने 3 विकेट पर 78 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंडिया ए के पास 112 रनों की बढ़त हो चुकी है।

You may also like

गुलदार ने किया हमला, दहशत में स्थानीय लोग

रांची विवि के कुलपति नियुक्ति पर हो रही देरी पर चेंबर ने जताई चिंता

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की विदेशी शराब जब्त

फर्जी ट्रेडिंग फाइनेंस का झांसा देकर 3.75 करोड़ रुपये की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

गीता ज्ञान प्रतियोगिता में व्यापक भागीदारी करें सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव