Next Story
Newszop

Hariyali Amavasya Ke Upay : हरियाली अमावस्या पर करें इनमें से कोई एक उपाय, भोलेनाथ जीवन से दूर कर देंगे दुर्भाग्य, बनेंगे धनवान

Send Push
Hariyali Amavasya Upay : हिंदू धर्म में हरियाली अमावस्या का खास महत्व होता है। यह तिथि सावन के महीने में पड़ती है जिसके चलते इसे सावन अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। सावन शिवरात्रि के अगले दिन पड़ने वाली इस अमावस्या को नवग्रह शांति और पितरों की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है। साथ ही, इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का भी विधान बताया गया है। वहीं, इस बार हरियाली अमावस्या पर गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं। इन शुभ संयोग के बनने से यह तिथि और भी खास और फलदायी हो गई है। ऐसे में अगर आप हरियाली अमावस्या पर कुछ विशेष उपाय कर लें, तो इससे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है और धन-दौलत में भी वृद्धि होती है। आइए विस्तार से जानें हरियाली अमावस्या के उपाय...
पितरों को शांत करने का उपाय image

हरियाली अमावस्या पर पितरों की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में पितरों को शांत करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आप इस दिन एक आसान उपाय कर सकते हैं। इसके लिए सुबह विधि-विधान से पूजा करने के बाद चींटियों को आटा और चीनी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद भी बना रहता है। अगर आप हरियाली अमावस्या पर इस उपाय को करते हैं तो इससे जरूरी कार्यों में आने वाली बाधाएं भी दूर होने लगती हैं और जीवन में सफलता के नए रास्ते नजर आते हैं। साथ ही, इससे जातक को घर की समस्याओं से भी धीरे-धीरे छुटकारा मिल सकता है।


धन-दौलत में वृद्धि के लिए करें यह उपाय image

सावन में पड़ने वाली इस अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान जरूर करना चाहिए। साथ ही, पितरों की शांति के लिए पितृ गायत्री पाठ, तर्पण विधि, गरुड़ पुराण, पितृ सूक्त पाठ और पितृ देव चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके बाद, विधि-विधान से आरती करें और किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन अवश्य कराएं। इस उपाय को करने से जातक के जीवन से दुर्भाग्य दूर हो सकता है। साथ ही, जीवन में आने वाली पैसों की तंगी से भी निजात मिलती है और धन-दौलत में वृद्धि होने लगती है। अगर आप हरियाली अमावस्या पर इस उपाय को करते हैं, तो इससे जीवन में खुशहाली दस्तक देने लगती है।


घर में सुख-शांति लाने का उपाय image

इसके लिए हरियाली अमावस्या के दिन शाम के समय एक उपाय कर सकते हैं। पूजा की किसी थाली में ओम बनाएं और पर महालक्ष्मी यंत्र को स्थापित कर दें। इसके बाद, विधि-विधान से यंत्र की पूजा जरूर करें। इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा परिवार के सदस्यों पर बनी रहती है। ऐसे में जातक के घर में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही, धन की देवी मां लक्ष्मी का भी घर में वास होता है। जीवन के दुखों से छुटकारा पाने के लिए इस उपाय को हरियाली अमावस्या पर जरूर आजमाकर देखें।


भगवान शिव की कृपा पाने का उपाय image

हरियाली अमावस्या पर भगवान शिव की पूजा करने का भी खास महत्व होता है। ऐसे में इस दिन शिवजी के मंदिर में जाकर उनके सामने एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। साथ ही, मंदिर में बैठकर 'ओम नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप जरूर करें। इस उपाय को करने से जातक को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही, करियर और नौकरी में आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और जीवन में सफलता प्राप्त होती है। हरियाली अमावस्या पर इस आसान उपाय को करने से आपकी मनोकामनाएं भी पूर्ण हो सकती हैं।

Loving Newspoint? Download the app now