Next Story
Newszop

सही सलामत घर पहुंचा बेटा तो पवन कल्याण की पत्नी ने मुंडवाया सिर, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

Send Push
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने तिरुमाला मंदिर में अपने बाल मुंडवाए। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लोगों को ये देखकर थोड़ा अचंभा भी हुआ। दरअसल, अन्ना ने ये फैसला अपने बेटे के ठीक होने की खुशी में लिया। कुछ समय पहले उनके बेटे के साथ एक हादसा हो गया था। आग लगने की वजह से वो झुलस गया था। इसके बाद अन्ना ने मन्नत मांगी थी कि अगर उनका बेटा ठीक हो जाएगा तो वो अपने बाल दान करेंगी। अन्ना ने रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपने बाल दान किएबता दें कि पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर सिंगापुर में एक समर कैंप में गए थे। 8 अप्रैल को वहां आग लग गई। इस हादसे में मार्क के हाथ और पैर जल गए थे। अब वो पूरी तरह से ठीक हैं। बेटे की सलामती के लिए मां अन्ना ने मन्नत मांगी। अब उन्होंने उसे पूरी किया है। जनसेना पार्टी ने अन्ना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा कि परंपरा को ध्यान में रखते हुए अन्ना ने पद्मावती कल्याण कट्टा में अपने बाल अर्पित किए और अनुष्ठान में भाग लिया। इसका मतलब है कि अन्ना ने रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपने बाल दान किए। उन्होंने भगवान को धन्यवाद दिया कि उनका बेटा ठीक हो गया। 2013 में हुई थी दोनों की शादीबता दें कि पवन कल्याण ने 2013 में अन्ना लेजनेवा से शादी की थी। अन्ना रूस की रहने वाली हैं और वो एक मॉडल हैं। ये पवन कल्याण की तीसरी शादी है। उनके दो बच्चे हैं। अन्ना का ये कदम दिखाता है कि वो अपने परिवार और परंपराओं को कितना मानती हैं। उन्होंने अपने बेटे के लिए मन्नत मांगी और जब वो ठीक हो गया तो उन्होंने अपनी मन्नत पूरी भी की। सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस बात की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोग उनके परिवार के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
Loving Newspoint? Download the app now