सतना: मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। तीन महीने से लापता दो सगे भाइयों के कंकाल जंगल में पेड़ से लटके मिले हैं। यह घटना गुप्त गोदावरी क्षेत्र के घने जंगलों में हुई। कंकालों की हालत देखकर लोग हैरान हैं। हड्डियां बुरी तरह टूटी हुई थीं और कुछ जमीन पर बिखरी हुई थीं। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। मृतकों की पहचान जितेंद्र यादव (18) और वीरेंद्र यादव (22) के रूप में हुई है। वे 28 जनवरी से लापता थे।घटना चित्रकूट में गोदावरी मोड़ के पास हुई। दोनों भाई नई बस्ती के रहने वाले बताए जा रहे हैं। परिजनों ने कोलगवां थाने में इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने 31 जनवरी को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। मां ने उनकी पहचान की। अलग-अलग पेड़ पर मिले दोनोंपेड़ पर फांसी के फंदे से लटके दोनों कंकाल कुछ दूरी पर थे। वे अलग-अलग पेड़ों पर लटके हुए थे। हड्डियों के कई हिस्से टूटकर जमीन पर गिर गए थे। घटना की सूचना मिलते ही चित्रकूट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। किराए के मकान में रहकर रहे थे पढ़ाईजानकारी के अनुसार, दोनों भाई सतना की नई बस्ती में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। वे मूल रूप से बरौंधा थाना क्षेत्र के पांगी पुरवा गांव के रहने वाले थे। दोनों भाई 28 जनवरी से लापता थे। परिजनों ने कोलगवां थाने में इसकी सूचना दी थी। चित्रकूट एसडीओपी रोहित राठौर ने मामले की जानकारी दी। घटना के बाद से परिवार में गम और लोगों में डर का माहौल है।
You may also like
रणथम्भौर घटना के बाद सरिस्का में जारी हुआ टाइगर मूवमेंट का अलर्ट, करणी माता मंदिर के दर्शन को जा रहे श्रद्धालु रहें सावधान
मुर्शिदाबाद की हिंसा के लिए बांग्लादेश और बीएसएफ़ पर निशाना क्यों साध रही हैं ममता?
दैनिक राशिफल : 19 अप्रैल को इन राशियों पर बढ़ सकता है तनाव, जानिए समाधान
20 अप्रैल को चंद्रमा पर राहु की छाया पड़ने पर बदलेगी इन राशियों की किस्मत
IPL 2025: शाहरुख खान ने जिन्हे नहीं समझा किसी लायक, KKR के वही 4 खिलाड़ियों ने मचा रखा है भौकाल