सीतामढ़ी: बिहार के विभिन्न जिलों में दो-तीन दशक पूर्व तक डकैती की घटनाएं अधिक होती थी। इससे सीतामढ़ी और शिवहर जिला भी वंचित नहीं था। बाद के दशक में भले ही अन्य जिले डकैती की घटनाओं से महफूज हो गए हो, पर सीतामढ़ी और शिवहर जिले में डकैतों का गैंग अब भी सक्रिय है। वर्ष 2022 और 23 में तो डकैतों ने ताबड़तोड़ घटनाएं कर सीतामढ़ी जिले की पुलिस को परेशान कर रखा था। इस दौरान दर्जन से अधिक डकैतों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। गत दिन दोनों जिलों में हुए डकैती की दो घटनाओं में दोनों जिला की पुलिस ने तीन-तीन डकैतों को गिरफ्तार की है। शिवहर में डकैती कांड का हुआ खुलासाबताया गया है कि शिवहर नगर थाना क्षेत्र के सुगिया गांव में आठ नए को रंजीत कुमार उर्फ रंजन के घर में भीषण डकैती हुई थी। पुलिस ने चार दिनों के अंदर ही डकैती कांड का खुलासा करने के साथ ही कुख्यात दरभंगी सहनी समेत तीन डकैतों को गिरफ्तार की है। उक्त जानकारी एसएसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है। बताया गया है कि एसपी ने उक्त कांड का खुलासा करने के लिए एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया था। इस पुलिस टीम को सफलता मिली है। इन डकैतों की हुई है गिरफ्तारीघटना में संलिप्त मुख्य डकैत पूर्वी चम्पारण जिले के पताही थाना क्षेत्र के सुगा पीपरा के दरभंगी सहनी के साथ ही शिवहर जिला के पिपराही थाना क्षेत्र अंतर्गत हरकरवा निवासी हसन अंसारी के पुत्र हबीब अंसारी, और तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के सोगरा अदलपुर कुण्डल निवासी हंसराज सहनी उर्फ निरंजन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने इन डकैतों के पास से लूटी गई सामग्री में से नगद 10 हजार, सोने की कान की दो बाली, चांदी का पांच पायल ओर चांदी की चार बिछिया बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि अन्य पांच डकैतों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है। गृहस्वामी और डकैतों के बातों में विरोधाभासएसएसपी ने बताया कि प्राथमिकी में गृहस्वामी की ओर से नगद 2.50 लाख और अन्य सामग्री की लूट की बात कही थी, लेकिन गिरफ्तार डकैतों ने बहुत ही कम पैसा और सामग्री की लूट में सफल होने की बातें कही है। छापेमारी दल में शामिल शिवहर अंचल निरीक्षक मंजर आलम, नगर थानाध्यक्ष रंधीर कुमार सिंह, श्यामपुर भटहां थानाध्यक्ष सुनील कुमार, डीआईयू प्रभारी सह हिरम्मा थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, पिपराही थानाध्यक्ष पुअनि सुबोध कुमार मेहता, पुरनहिया थानाध्यक्ष प्रेमजीत सिंह, तरियानी छपरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार, महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी, तरियानी थाना के प्रपुअनि दीपक पटेल और, महावीर कुमार शामिल थे। कुख्यात डकैत रहा है दरभंगी सहनी एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दरभंगा सहनी एक कुख्यात डकैत रहा है। यह वर्षों से गैंग का सरगना रहा है। वर्तमान में दरभंगा सहनी एक साधु का रूप धारण कर रह रहा था। वह अब भी खुद डकैती करने के साथ ही गैंग में नये लोगों को भी भर्ती करता रहते है। बताया कि दरभंगी का पुराना आपराधिक इतिहास है। इसके खिलाफ पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना में आर्म्स एक्ट, कुण्डल चैनपुर थाना, राजेपुर थाना, शिवहर जिले के तरियानी थाना और पिपराही थाना, सीतामढ़ी जिला के रुन्नीसैदपुर थाना में डकैती के मामले दर्ज है।
You may also like
झारखंड : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बनी साहिबगंज में गरीबों का सहारा, 436 रुपए में दो लाख की सुरक्षा
मध्य प्रदेश : 'उज्ज्वला योजना' से लाभान्वित हो रहीं जबलपुर की महिलाएं, पीएम मोदी का जताया आभार
भारत-पाक के तनाव ने कम की सोने की अकड़, 4 प्रतिशत से अधिक की आई गिरावट
ग्वालियरः नागरिक सुरक्षा को लेकर दिया गया वृहद प्रशिक्षण
खेल से व्यक्ति की प्रतिभा में निखार आता है: सुजीत पांडेय