Top News
Next Story
Newszop

राहुल रॉय की बहन पिया ग्रेस रॉय कभी थी स्टार मॉडल, शोबिज छोड़ बनीं हरि मां साध्वी और जी रहीं ऐसी जिंदगी

Send Push
एक्टर राहुल रॉय याद हैं? 90 के दशक में उन्होंने फिल्म 'आशिकी' से तहलका मचा दिया था। वह रातोंरात स्टार बन गए थे, और फिल्मों की लाइन लग गई थी। राहुल रॉय पिछले काफी समय से एक्टिंग से दूर हैं, पर हाल ही जब बहन पिया गेस रॉय उर्फ प्रियंका के साथ नजर आए, तो चर्चा में आ गए। राहुल रॉय से ज्यादा उनकी बहन की चर्चा हो रही है। दरअसल राहुल रॉय की बहन अब ब्रह्मचारिणी बन चुकी हैं, और उनका नाम हरि मां प्रियंका है। यहां जानिए उनके बारे में सब:Rahul Roy की बहन पिया ग्रेस रॉय कभी मॉडलिंग की दुनिया में बड़ा नाम थीं। लेकिन अब वह हरि मां प्रियंका बन चुकी हैं। वह आध्यात्म के रास्ते पर चल पड़ी हैं। यही नहीं, उन्होंने अपनी वेशभूषा भी ब्रह्मचारिणी जैसी अपना ली है। Pia Grace Roy लंबे समय तक शोबिज का हिस्सा रहीं। image राहुल रॉय की बहन को देख फैंस हैरान, पूछ रहे सवालराहुल रॉय हाल ही बहन के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिले। इसका वीडियो तुरंत ही वायरल हो गया, जिस देखते ही फैंस ने ताबड़तोड़ कमेंट करने शुरू कर दिए। हर कोई राहुल रॉय की साध्वी बनी बहन हरि मां के बारे में पूछने लगा। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर बताया गया है कि पिया ग्रेस रॉय उर्फ हरि मां एक ब्रह्माचारिणी और एक फिलॉसफर हैं, जो आध्यात्मिक गीत लिखती और गाती हैं। image
मॉडल-बिजनेसवुमन और फिटनेस ट्रेनर रहीं, सब त्याग दियाहरि मां पहले एक जानी-मानी मॉडल और बिजनेसवुमन थीं। यही नहीं, वह डांस और मार्शल आर्ट्स में पारंगत हैं और पहले एक फिटनेस ट्रेनर भी रही हैं। उन्होंने यूट्यूब पर अपनी बायो में लिखा है कि वह शेफ, पर्यावरणविद् और वीगन एक्टिविस्ट भी हैं। हरि मां अब न सिर्फ साध्वी जैसी जिंदगी जी रही हैं, बल्कि उन्होंने वैसा ही खानपान भी अपना लिया है।
इन कामों में जिंदगी समर्पित image उन्होंने अपना जीवन अब मानवीय और पर्यावरण से जुड़े कार्यों के लिए समर्पित कर दिया है। हरि मां प्रियंका इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव हैं, और उनके अभी तक 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
पिया ग्रेस रॉय उर्फ हरि मां की शादी
पिया ग्रेस रॉय ने साल 2020 में मॉडलिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया था। तब उन्होंने शादी करने के लिए मॉडलिंग छोड़ी थी। उन्होंने शादी भी की थी और पति का नाम रोमीर सेन है। उनकी शादी 7 अगस्त 2020 को हुई थी। हालांकि, अब भी यह शादी कायम है या पिया ग्रेस रॉय का पति संग कैसा रिश्ता है, यह तो पता नहीं, पर अब भी दोनों साथ नजर आते हैं।
Loving Newspoint? Download the app now