Next Story
Newszop

बिहार: सावन में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने दी मटन पार्टी, बिहार में पहले से होता रहा है विवाद

Send Push
लखीसराय: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मटन/मीट पार्टी दी। जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने जमकर मटन पार्टी का लुत्फ भी उठाया। ललन सिंह, मुंगेर से जेडीयू के सांसद हैं और मटन पार्टी दी थी लखीसराय के सूर्यगढ़ा में। दरअसल, सूर्यगढ़ा का इलाका ललन सिंह के चुनाव क्षेत्र मुंगेर का हिस्सा है। इसलिए, ये मटन पार्टी अहम हो जाती है। इस मटन पार्टी में भारी संख्या में जेडीयू के कार्यकर्ता/समर्थक शामिल हुए। मटन पार्टी में कोई दिक्कत नहीं है, मगर, सावन के पवित्र महीने में मटन पार्टी ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है।





ललन सिंह की पार्टी में शाकाहारी का भी था इंतजामवैसे, इस पार्टी में शाकाहारी खाने का भी इंतजाम था। इसका ऐलान खुद ललन सिंह ने मंच से किया। ललन सिंह की मटन पार्टी में आए लोगों को समय से चावल और मटन नहीं मिलने की भी शिकायत रही। मगर, मटन आते ही कार्यकर्ता टूट पड़े। टेबल-कुर्सी के साथ बैठकर खाने का पूरा इंतजाम था। मगर, खाने वालों की भीड़ भी काफी ज्यादा थी।







बिहार की सियासत का मटन पार्टी से पुराना नाताहालांकि, बिहार की सियासत से मटन का पुराना रिश्ता रहा है और बार-बार इस मसले को लेकर सत्ता पक्ष यानी बीजेपी-जेडीयू और विपक्ष यानी आरजेडी-कांग्रेस टकराती रही है। इससे पहले के चुनाव में लालू यादव ने राहुल गांधी को मटन बनाकर खिलाया था। वो भी सावन का ही महीना था। इसके बाद जमकर बयानबाजी और मीडिया रिपोर्टिंग हुई थी। फिर नवरात्र के आसपास लोकसभा के चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव ने मछली खाते हुए एक वीडियो पोस्ट कर दिया था। जिसको लेकर भी बीजेपी और एनडीए के नेताओं ने जमकर बवाल काटा था। अब ललन सिंह ने सावन में मटन पार्टी देकर नया सियासी मोर्चा खोल दिया।





मटन पार्टी के लिए जाने जाते हैं ललन सिंहवैसे, ललन सिंह के तरफ से पहली बार नहीं है कि मटन का भोज दिया गया हो। ललन सिंह, मटन पार्टी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर अपने लोकसभा क्षेत्र मुंगेर के जेडीयू कार्यकर्ताओं/समर्थकों के लिए मटन पार्टी कराते रहते हैं। इस बार टाइमिंग थोड़ी गड़बड़ हो गई है। चुनावी माहौल है तो बात आगे तक जाती दिख रही है।

Loving Newspoint? Download the app now