अगली ख़बर
Newszop

सचिन तेंदुलकर के लाल का रणजी ट्रॉफी में कमाल, कर्नाटक के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर ने तहलका मचा दिया

Send Push
नई दिल्ली: महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। हाल ही में वह अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में थे। जब उनकी सगाई सानिया चंडोक से हुई थी। लेकिन, अब अर्जुन तेंदुलकर रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। बात दें कि अर्जुन घरेलू क्रिकेट गोवा के लिए खेलते हैं। 25 अक्टूबर से गोवा और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी का मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमें एलीट ग्रुप बी में हैं। इस मैच में सचिन तेंदुलकर के बेटे ने पहली पारी में कमाल कर दिया।

रणजी ट्रॉफी में चमके अर्जुन तेंदुलकर
गोवा के कप्तान स्नेहल कौथानकर ने टॉस जीतकर कर्नाटक के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, यह फैसला उनका ज्यादा सही साबित नहीं हुआ। कर्नाटक ने पहली पारी में तकरीबन साढ़े 300 रन बना दिए हैं। लेकिन, अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी गेंदबाजी से जरूर सभी को इम्प्रेस किया। अर्जुन तेंदुलकर पहली पारी में 3 विकेट निकाल चुके हैं। उन्होंने कर्नाटक के ओपनर निकिन जोस, कृषण श्रीजित और अभिनव मनोहर को आउट किया है। बता दें कि अर्जुन पहले मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते थे। लेकिन, 2022 में ज्यादा मौके न मिलने की वजह से उन्होंने गोवा को जॉइन कर लिया।


26 साल के अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था। उसके बाद हालांकि उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। अर्जुन ने 5 आईपीएल मैचों में 3 विकेट लिए हैं।

करुण नायर ने ठोका शतक
इंग्लैंड दौरे के बाद अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर को भारत की टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। उनको वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। हालांकि, अब रणजी ट्रॉफी खेलते हुए करुण नायर ने शानदार प्रदर्शन किया और गोवा के खिलाफ दमदार शतक ठोक डाला। अगर नायर इसी तरह से प्रदर्शन करते रहे तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैच की घरेलू टेस्ट सीरीज में वह वापसी कर सकते हैं।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें