इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने संघर्ष विराम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे की पोल खोल दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि भारत ने अमेरिकी मध्यस्थता का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया था। इसकी जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने खुद इशाक डार को दी थी। इससे पहले कम से कम 30 बार डोनाल्ड ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की मध्यस्थता करने का दावा कर चुके हैं। हालांकि, भारत ने हर बार ट्रंप के दावे को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि यह सिर्फ द्विपक्षीय वार्ता के जरिए हुआ और इसमें किसी भी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं है।
You may also like
सुपौल में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली का मामला, मत्स्य विभाग ने ट्रक सहित जब्त किया, तीन गिरफ्तार
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मानगढ़ धाम पाठ विवाद पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला
दुनिया का सबसे रहस्यमयी मंदिर, जहां मूर्ति में धड़कता है भगवान श्रीकृष्ण का दिल
वीमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025 का आयोजन, स्मृति ईरानी रहेंगी मुख्य अतिथि
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट परिसर में हिंसक घटनाएं, वकीलों पर हमला और तलवारों का इस्तेमाल