लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में चल रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। गिल ने पांचवें टेस्ट की पहले पारी में सिर्फ 21 रन बनाए। एक गलती के कारण वह रन लेने के लिए आगे बढ़े और गस एटकिंसन ने उन्हें रन आउट कर दिया। हालांकि इन 21 रनों की मदद से गिल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।
शुभमन गिल का बड़ा कमालशुभमन गिल अब WTC में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे आगे ऋषभ पंत और रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ओवल टेस्ट के पहले दिन शुभमन गिल 21 रन बनाकर आउट हो गए। WTC में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। गिल के अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2636 रन हो चुके हैं।
WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी:
रन आउट के चलते फेंका विकेटओवल टेस्ट पर हरी पिच पर गेंद इधर-उधर हिल रही थी। गिल ने खुद को संभाला और अच्छा खेल रहे थे। लेकिन फिर उन्होंने एक गलती कर दी और अपना विकेट गंवा दिया। वाशिंगटन सुंदर और करुण नायर ने मिलकर 50 रनों की साझेदारी की और दिन का खेल खत्म किया।
हालांकि दूसरा दिन शुरू होते ही टीम इंडिया के बाकी 4 विकेट सिर्फ 20 रन पर गिर गए और भारतीय टीम की पारी सिर्फ 224 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए उनके तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने 5 विकेट हासिल किए। एटकिंसन इस सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे थे, लेकिन वे टीम इंडिया पर भारी पड़ गए।

- 2731 - ऋषभ पंत (67 पारियां)
- 2716 - रोहित शर्मा (69 पारियां)
- 2636 - शुभमन गिल (68 पारियां)
- 2617 - विराट कोहली (79 पारियां)
- 2348 - रविंद्र जडेजा (67 पारियां)
रन आउट के चलते फेंका विकेटओवल टेस्ट पर हरी पिच पर गेंद इधर-उधर हिल रही थी। गिल ने खुद को संभाला और अच्छा खेल रहे थे। लेकिन फिर उन्होंने एक गलती कर दी और अपना विकेट गंवा दिया। वाशिंगटन सुंदर और करुण नायर ने मिलकर 50 रनों की साझेदारी की और दिन का खेल खत्म किया।
हालांकि दूसरा दिन शुरू होते ही टीम इंडिया के बाकी 4 विकेट सिर्फ 20 रन पर गिर गए और भारतीय टीम की पारी सिर्फ 224 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए उनके तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने 5 विकेट हासिल किए। एटकिंसन इस सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे थे, लेकिन वे टीम इंडिया पर भारी पड़ गए।
You may also like
स्टेनोग्राफर को हर महीने मिलता है कितना पैसा, जान लें 8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी सैलरी
DPL 2025: भारत में कब और कहां देखे? टीवी चैनल और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
Rajasthan: एसआई भर्ती परीक्षा, बेनीवाल ने कहा-न हिम्मत टूटी और ना हीं इरादा डगमगाया
Pawan Kalyan की फिल्म 'They Call Him OG' का पहला गाना 'Firestorm' रिलीज़
Eastern Railway Apprentice Recruitment 2025: 3115 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहाँ देखें डिटेल्स