Next Story
Newszop

राज रामचंद्र की जय... अपनी बटालियन के लिए नीरज चोपड़ा ने भरी हुंकार, सेना के साथ भारत के बाहुबली

Send Push
नई दिल्ली: भारत के गोल्डन बॉय और सेना में राजपूताना राइफल्स के जवान नीरज चोपड़ा ने अपनी बटालियन के हुंकार भरी है। नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बटालियन के पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, पूरा देश अपनी सेना के साथ है। पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच भारतीय खेल जगत के सितारों में रोष फूट गया है। बड़ी-बड़ी खेल हस्तियां पाकिस्तान के नापाक इरादों की लताड़ लग रहे हैं।इससे पहले भी नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था। नीरज ने लिखा था कि, 'हमें अपने बहादुर भारतीय सेना पर गर्व है जो हमारे देश के खातिर लड़ रहे हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। आइए हम सब अपना योगदान दें और इस समय सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देशों का पालन करें। जय हिन्द जय भारत जय हिन्द की सेना।'
Loving Newspoint? Download the app now