पटना: चुनाव साल में बिहार में लगातार हो रही हत्याओं पर राजनीति शुरू हो गई है। खराब होते लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग उठी है। यह मांग पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर की है।
पटना के पारस हॉस्पिटल में इलाज कराने आए कैदी की हत्या के बाद सांसद पप्पू यादव राजभवन पहुंचे। राज्यपाल से मुलाकात की। बिहार में बढ़ते अपराधन को लेकर राज्यपाल से शिकायत की। मुलाकात के बाद निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार शासन नहीं चला पा रहे हैं। बीजेपी शासन चला रही है। बिहार में लगातार अपराध हो रहे हैं। बिहार में एकमात्र विकल्प है राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
पप्पू यादव ने कहा कि रमाकांत यादव हत्या और गोपाल खेमका हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए। रामाकांत यादव हत्याकांड में पूर्णिया सांसद ने आरोप लगाया कि इस मामले में एक उपमुख्यमंत्री लीपापोती कर रहे हैं। पारस अस्पताल में इतनी सुरक्षा के बीच हत्या होती है, नर्स पर पिस्तौल ताना जाता है। जबकि प्रशाशन कह रहा है कि हत्या जिसकी हुई वो शूटर था। तो क्या अब शूटर से शूटर की हत्या कराएंगे। उन्होंने कहा कि अब आम जनता सुरक्षित नहीं रह गयी है, नीतीश कुमार का शासन नहीं रह गया है।

पटना के पारस हॉस्पिटल में चंदन मिश्रा नामक कैदी की हत्या के बाद पूर्णिया के निर्दलीय सांसद @pappuyadavjapl ने राज्यपाल से मुलाकात की और बिहार में खराब होते लॉ एंड ऑर्डर के नाम पर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। #BiharElection #PappuYadav pic.twitter.com/OMvHRttbQO
— NBT Bihar (@NBTBihar) July 17, 2025
पप्पू यादव ने कहा कि रमाकांत यादव हत्या और गोपाल खेमका हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए। रामाकांत यादव हत्याकांड में पूर्णिया सांसद ने आरोप लगाया कि इस मामले में एक उपमुख्यमंत्री लीपापोती कर रहे हैं। पारस अस्पताल में इतनी सुरक्षा के बीच हत्या होती है, नर्स पर पिस्तौल ताना जाता है। जबकि प्रशाशन कह रहा है कि हत्या जिसकी हुई वो शूटर था। तो क्या अब शूटर से शूटर की हत्या कराएंगे। उन्होंने कहा कि अब आम जनता सुरक्षित नहीं रह गयी है, नीतीश कुमार का शासन नहीं रह गया है।
You may also like
पंजाब : मोगा पुलिस ने 'नशे के विरुद्ध युद्ध' अभियान में 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान
250 रुपये से कम कीमत वाले इस स्मॉलकैप स्टॉक में 20% की तूफानी रैली, टच किया 52 वीक हाई लेवल, Mutual Funds का भी सपोर्ट
PM Kisan 20वीं किस्त कल? ये 5 गलतियां कीं तो फंस जाएंगे पैसे! तुरंत करें चेक
पार्टी को मज़बूत करना देश और उसकी जनता के लिए ज़रूरी-सत शर्मा