अशोकनगरः मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की चंदेरी स्थित राजघाट पुलिस चौकी में लगे एक टावर पर युवक ने परेशान होकर अपने पहने हुए कपड़ों से फंदा बनाकर फांसी पर लटक गया। युवक को ऐसी हालत में देखने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। युवक के शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना शनिवार की बताई जा रही है, जहां जिले की चंदेरी राजघाट चौकी परिसर में लगे टावर पर पुलिसकर्मियों ने एक युवक को लटका हुआ देखा। इसके बाद पुलिस जवानों ने इसकी की जानकारी सीनियर अधिकारियों को दी गई। वहीं उसके शव का मौका मुआयना कर युवक की पहचान कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जल्दी आने का बोल निकला था युवकजानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम मस्तराम पिता वीरन सिंह यादव (28 साल) निवासी बडेरा बताया जा रहा है। पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह 20 तारीख को शाम 6:00 बजे अपने घर से थोड़ी देर से आने की बात कह कर घर से निकला था। परिजनों को लगा किसी के यहां होगा लेकिन अगले दिन उन्हें फोन पर सूचना मिली कि वह टावर पर लटका होने की सूचना मिली। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद सीनियर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शवको पीएम के लिए चंदेरी अस्पताल पहुंचाया गया। पैंट शर्ट का बनाया फंदा इस दौरान युवक ने अपने पहने हुए पेंट और शर्ट निकाल कर उसका फंदा बनाया टावर के ऊपर लटका मिला। शव को उतारने के बाद पुलिस ने उसकी छानबीन तो उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
You may also like
कौन है वो केरल का बिजनैसमैन जो नोर्वे में कर रहा है आपराधिक खेल? जिसका पेजर ब्लास्ट से है कनेक्शन, पिता करते हैं दर्जी का काम
रोड़ पर ही बिखरी शराब पीने लगा शख्स, पुलिस वाले ने खदेड़ा
16 साल की उम्र में खोई सुनने की क्षमता, फिर 4 महीने में बनीं आईएएस, जानिए सौम्या शर्मा की कहानी
भारत का अनोखा गांव, जहां हर घर में होती हैं दो शादियां, वजह जानकार सिर पकड़ लेंगे आप