पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम ने बाढ़ प्रभावित दरभंगा और सीतामढ़ी जिले का हवाई सर्वे किया। हवाई सर्वेक्षण के बाद अधिकारियों की टीम ने दरभंगा के जिलाधिकारी और दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाए जाने का निर्देश दिया। बाढ़ का प्रत्यय अमृत ने किया हवाई सर्वेआपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कहा कि दरभंगा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। वहां पर्याप्त रोशनी के लिए अविलंब जेनरेटर की व्यवस्था और अस्थायी शौचालय बनाने का निर्देश दिया। बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए यहां 19 कम्युनिटी किचेन सोमवार रात तक चालू हो जाएगा, जहां भोजन की समुचित व्यवस्था होगी। तटबंध पर शरण लेने वाले लोग आसपास के ही है इसलिए उनके आवागमन के लिए नाव की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो। प्रत्यय अमृत ने अफसरों को दिए निर्देशअपर मुख्य सचिव आपदा प्रबंधन ने बताया कि ड्राई राशन का पैकेट बनना शुरू हो गया है और ये मंगलवार से बाढ़ पीड़ितों के बीच बंटना शुरू हो जाएगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डॉक्टरों की टीम प्रतिनियुक्त कर दी गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशु चारा की कमी न हो इसके लिए जिला पशुपालन पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सीएम के निर्देश पर गए थे प्रत्यय अमृतमुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जिलाधिकारी दरभंगा को एसओपी के अनुसार तत्परतापूर्वक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। दरभंगा में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक और संयुक्त सचिव भवन निर्माण विभाग आशुतोष को कैम्प कराया गया है। एसओपी के अनुसार कार्रवाई के निर्देशदरभंगा में एरियल सर्वे करने के बाद अपर मुख्य सचिव आपदा प्रबंधन प्रत्यय अमृत ने सीतामढ़ी जिले के बाढ़ प्रभावित बेलसंड प्रखंड का भी एरियल सर्वे किया। अधिकारियों को तत्परतापूर्वक एसओपी के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी राहुल कुमार को सीतामढ़ी में कैम्प कराया गया है।
You may also like
पीसीएस जे 2022 : याची के अधिवक्ता को संशोधन अर्जी वापस लेने का निर्देश
आखिर क्यों लाखों जानवरों के हत्यारे को भगवान विष्णु ने दिए थे दर्शन, 2 मिनिट की डॉक्युमंट्री में पंडित ने बताया गीता का बड़ा सच
3 मिनिट में जाने चम्बल नदी के उद्गम से यमुना में विलय तक का सम्पूर्ण सफर
सरकारी अस्पताल की ओपीडी का समय बदला: अब ओपीडी सुबह 9 बजे 3 बजे तक होगी संचालित