Next Story
Newszop

सौरभ हत्याकांड: प्रेग्नेंट है कातिल मुस्कान, मेरठ सीएमओ ने की पुष्टि

Send Push
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुए सौरभ हत्याकांड की गूंज पूरे देश में सुनाई दी थी। पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसका प्रेमी साहिल दोनों मेरठ जेल में बंद हैं। मुस्कान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मुस्कान रस्तोगी गर्भवती है। मेरठ सीएमओ अशोक कटारिया ने इसकी पुष्टि कर दी है। मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर दी थी। सौरभ के लाश के टुकड़ों को नीले ड्रम में डालकर उसमें सीमेंट डाल दिया था। इसके बाद दोनों हिमाचल घूमने चले गए थे। वहां दोनों ने जमकर मस्ती की थी। हिमाचल घूम कर आने के बाद दोनों ड्रम को ठिकाने लगाने में जुट गए थे, लेकिन ड्रम भारी होने के कारण ठिकाने नहीं लगा पाए थे। इसके बाद दोनों ने मजदूरों को बुलाया। ड्रम को हटाने के दौरान एक तरफ का ढक्कन खुल गया था और कुछ लाश के टुकड़े गिर गए थे। साथ ही ड्रम से दुर्गंध आने से मजदूर वहां से चले गए थे। इसके बाद मुस्कान और साहिल दोनों के इस प्लान का खुलासा हो गया था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। दोनों इस समय मेरठ जिला कारागार में बंद हैं। मुस्कान की प्रेग्नेंसी को लेकर जांच कराई गई है। जहां पर मुस्कान के प्रेग्नेंट होने की पुष्टि सीएमओ ने कर दी। मुस्कान को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।वहीं, मृतक सौरभ के भाई ने मुस्कान पर गंभीर आरोप लगाए थे। भाई ने कहा था कि सौरभ 24 फरवरी को लंदन से अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए आया था। घर लौटने पर सौरभ ने अपने करीबियों को लगभग एक करोड़ रुपये बांटे थे। सौरभ के भाई बबलू राजपूत ने बताया था कि मुस्कान ने मेरे भाई के कुछ पैसे ले लिए थे। बता दें कि 35 वर्षीय सौरभ राजपूत पहले मर्चेंट नेवी में काम करता था। उसके बाद लंदन की एक बेकरी में काम करने लगा था। 2016 में सौरभ ने 27 साल की मुस्कान रस्तोगी से शादी की थी। इस शादी का परिवार ने विरोध किया था। शादी के बाद सौरभ 2020 में लंदन के एक मॉल में नौकरी करने लगा था।
Loving Newspoint? Download the app now