नई दिल्ली: चिलचिलाती धूप ने सोमवार को लोगों के पसीने छुड़ा दिए। कल सुबह से ही गर्मी चरम पर थी। कुछ जगहों पर तापमान 40 डिग्री के करीब रहा। वहीं, 16 मई को बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इस पूरे हफ्ते तापमान 42 डिग्री के करीब रह सकता है। तेज, गर्म और सूखी हवाएं चलेंगी। कल कितना रहा तापमान?सोमवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 30 से 64 प्रतिशत तक रहा। पालम में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री, लोदी रोड में 38.6 डिग्री, रिज का 39.7 डिग्री, आया नगर का 38.8 डिग्री, और पीतमपुरा का 39 डिग्री दर्ज किया गया। आज कैसा रहेगा मौसम?मंगलवार को आसमान साफ रहने के आसार हैं। आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हवाएं की रफ्तार 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। 14 और 15 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे। जमीनी सतह पर तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 16 मई को बूंदाबांदी16 मई को दोपहर बाद बूंदाबांदी की संभावना है। कभी-कभी तेज हवाएं चल सकती हैं। इनकी गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री तक रह सकता है। 17 से 18 मई को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री तक रहने की संभावना है।स्काईमेट के अनुसार मई की शुरुआत से अब तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक नहीं पहुंचा है। लेकिन अब गर्मी तेजी से बढ़ेगी। इसके बावजूद इस हफ्ते लू की संभावना नहीं है। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में दिन में तेज गर्मी और शाम को तेज हवाओं के साथ राहत देने वाली आंधी या हल्की बारिश हो सकती है। 14 से 17 मई के बीच लू जैसे हालात बन सकते हैं। रात में छिटपुट बारिश और धूल भरी हवाएं मौसम को कुछ बेहतर बना सकती हैं।
You may also like
गुरु का धनु राशि में परिवर्तन, 13 मई से सातवे आसमान को छुएगा इन 3 राशियों का भाग्य, मिलेगी खुशखबरी
CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, 88.39 प्रतिशत स्टूडेंट हुए पास, यहां पर देखें अपना नतीजा
OMG! Trump को गिफ्ट में शाही परिवार से मिलेगा ₹3400 करोड़ का प्लेन, कतर दे रहा दुनिया का सबसे महंगा गिफ्ट; जानें डिटेल्स
भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता: स्थानीय सामग्री पर जोर
Sunny Leone: Family First in Her Journey of Fame