लाइव हिंदी खबर :- रूस की राजधानी मास्को से बड़ी खबर सामने आई है। सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद लाइसेंस को जहर देने की कोशिश की गई थी। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गहन इलाज के बाद अब उनकी हालत को स्थिर बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक असद को अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान केवल उनके भाई माहेर-अल-असद और पूर्व राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ मंसूर अज्जाम को ही उनसे मिलने की अनुमति दी गई थी।
बताया जा रहा है कि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस घटना ने सीरिया की राजनीति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहर देने की कोशिश किसने की, क्यों की इस पर फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह मामला सीरिया के आंतरिक सत्ता संघर्ष और बाहरी विरोधियों से जुड़ा हुआ हो सकता है।
You may also like
फारबिसगंज भाजपा नगर कमिटी की बैठक में चुनाव तैयारी पर चर्चा
अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी: मॉडलिंग से लेकर टूटे रिश्ते तक
इन बर्तनों में भूलकर भी ना उबाले` दूध वरना शरीर में बन जाएगा जहर
रोहित के नेतृत्व में कैसा रहा भारत का वनडे प्रदर्शन? डालिए एक नजर
छिंदवाड़ा कफ सिरप मामले में बड़ा खुलासा, जहरीले स्तर पर मिला 'डायएथिलीन ग्लाइकोल'