बीजिंग, 31 अगस्त . रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए थ्येनचिन शहर पहुंचे. पिछले साल मई में चीन की राजकीय यात्रा के बाद, यह राष्ट्रपति पुतिन की दूसरी चीन यात्रा भी है.
रूस एससीओ के छह संस्थापक सदस्यों में से एक है. चीन और रूस हमेशा एससीओ के ढांचे में घनिष्ठ संबंध बनाए रखते हैं. चीनी और रूसी राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन में, दोनों देशों के बीच संबंध इतिहास में अपने सर्वोत्तम दौर में हैं, जो आज की अशांत और बदलती दुनिया में प्रमुख शक्तियों के बीच सबसे स्थिर, परिपक्व और रणनीतिक रूप से समृद्ध संबंध बन गया है.
थ्येनचिन में अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद, राष्ट्रपति पुतिन चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के स्मरणोत्सव में भाग लेने के लिए पेइचिंग भी जाएंगे.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/
You may also like
MG M9 EV का फ्यूचरिस्टिक डिजाइन या Volvo XC60 का क्लासिक स्कैंडिनेवियन लुक, किस पर आएगा दिल?
टिकट` की लाइन लगती है राजस्थान में मिलता है मध्य प्रदेश में. भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन
थुलथुले बाजुओं के कारण नहीं पहन पा रहीं अपनी मनपसंद ड्रेस, ट्राई करें 6 एक्सरसाइज, जल्द मिलेंगी टोंड आर्म्स
शांतिपूर्ण विकास की अवधारणा: पूर्वी जीन से वैश्विक सहमति तक
लगातार` एक महीने तक छोड़ते है शराब तो शरीर पर होता हे ये असर एक्सपर्ट ने किया खुलासा