उत्तर प्रदेश से अब प्रेम प्रसंग का ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पर 25 वर्षीय भतीजे द्वारा अपनी ही 40 वर्षीय चाची की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार, भतीजा अपनी चाची को दिल दे बैठा। इसके बाद दोनों ने हदें पार कर दी। इसके बाद दोनों के बीच कई बार संबंध भी बने। दोनों की बीच का प्रेम प्रसंग तीन साल चला। इसेक बाद इसका अंत खौफनाक तरीके से हुआ है।
चाची ने अपने भतीजे पर बनाया विवाह करने का दबाव खबरों के अनुसार, मेरठ के इत्तेफाक नगर निवासी भतीजे शोएब ने अपनी चाची फरहाना की हत्या कर दी। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान चाची ने अपने भतीजे पर विवाह करने का दबाव बनाया। भतीजा शोएब अपनी चाची से विवाह करने को तैयार नहीं था। इससे परेशान होकर भतीजे ने अपनी चाची का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद चाची के शव को इंचौली के जंगल में छिपा दिया।
पुलिस जांच में हुआ ये खुलासा पुलिस थाने में फरहाना के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई। इस पर काईवाई करते हुए पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। जांच में पुलिस को चाची और भतीजे के बीच के प्रेम संबंधों का पता चला। इसके बाद शोएब ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद मेरठ पुलिस ने शोएब की निशानदेही पर जंगल में फरहाना के शव की बरामदगी कर ली है।
You may also like
चीन के राष्ट्रपति दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों का दौरा क्यों कर रहे हैं?
बिना FASTag के टोल टैक्स? गडकरी की नई पॉलिसी बदल देगी आपका सफर!
कांग्रेस के दबंग नेता और 'बाबोसा' के भतीजे प्रताप सिंह खाचरियावास कैसे फंसे ED के शिकंजे में? पढ़ें क्या है PACL से कनेक्शन
गर्मी का कहर! IMD का हीटवेव अलर्ट, जानें कैसे करें भयंकर तपिश से बचाव
'आपसे फिर कैसे बात होगी.....?' किरोड़ी लाल मीणा ने महिलाओं के हाथ पर लिखा अपना नंबर, जानिए क्या है पूरा मामला ?