कई लोगों के चेहरे व शरीर पर मस्से हो जाते हैं। जिनके कारण उनकी खूबसूरती पर असर पड़ता है। अगर आपके शरीर पर भी अनचाहे मस्से हैं और आप इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं। तो नीचे बताए गए उपायों को करें। इन उपायों को करने से मस्से खत्म हो जाएंगे और इनसे निजात मिल जाएगी। तो आइए जानते हैं मस्सों को गायब करने के कुछ घरेलू उपाएं।
2. चुकंदर के पत्तों को मस्सों पर लगाने से मस्से गायब हो जाते हैं। चुकंदर के पत्ते को पीस लें और इसमेें थोड़ा सा शहद मिला दें। फिर इसे मस्से पर लगा दें। मस्सा दूर हो जाएगा।

3. बादाम की गिरी को पीस लें और इसमें खस-खस और गुलाब की पंखुडियों का पाउडर मिला दें। इस पेस्ट को फिर मस्सों या तिल पर लगा लें। रोजाना ये पेस्ट मस्सों पर लगाने से इनसे राहत मिल जाएगी।
4. मौसमी का रस तिल पर लगाने से तिल सूखने लग जाते हैं और धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा काजू के छिलकों को भी मस्से पर लगाने से ये दूर हो जाते हैं।
5. चूना और घी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को रोजाना मस्सों पर लगाएं। ये पेस्ट लगाने से मस्से अपने आप ही सूख जाएगा और निकल जाएगा।
6. फिटकरी और काली मिर्च एक साथ मस्सों पर लगाने से ये सूख जाते हैं।

7. अगरबत्ती को जलाकर उसके गुल को मस्से पर लगाएं। ऐसा करने से मस्सा खत्म हो जाएगा। ये प्रक्रिया 8 से 10 बार करें।
8. लहसुन की कलियों को छीलकर काट लें और इसे मस्सों पर रगड़ें। ऐसा करने से भी कुछ ही दिनों में मस्से समाप्त हो जाएंगे।
9. नींबू के रस को भी मस्से पर लगाने से लाभ मिलता है।
10. बेकिंग सोडा, अरंडी का तेल, अनानास का रस, फूलगोभी का रस और शहद लगाने से मस्से समाप्त हो जाते हैं।

11. विटामिन ए, सी युक्त चीजों का सेवन करने से भी मस्से दूर हो जाते हैं।
12. साबूत धनिए को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे कुछ दिनों तक मस्सों पर लगाएं। ये पेस्ट मस्सों पर लगाने से ये सूख जाएंगे और निकल आएंगे।
13. आलू का रस या आलू को काटकर मस्सों पर लगाने से ये सूख जाते हैं और इनसे राहत मिल जाती है।
14. अंजीर को पीसकर मस्सों पर कम से कम आधा घंटे तक लगाएं। फिर पानी से इसे साफ कर लें। रोज ऐसा करने से मस्से खत्म हो जाएंगे।

15. प्याज का रस मस्सों पर लगाने से मस्से सूख जाते हैं और इनसे निजात मिल जाती है।
You may also like
पवित्र जल पिलाया-फिर 7 दिन तक बेहोश महिलाओं से बनाए संबंध, साथियों संग मिलकर तांत्रिक ने किया ये कांड ⁃⁃
जयपुर हित एंड रन केस में मृतकों के परिवारों को मुआवजे का एलान, अपराधी को कड़ी सजा दिलाने का दिया गया आश्वासन
युगांडा में हर रोज 600 कांगोवासियों का प्रवेश, संसाधनों पर बढ़ा बोझ : यूएनएचसीआर
वक्फ का मुस्लिम समुदाय को करना चाहिए समर्थन, वंचित तबके को मिलेगा लाभ: सुकांत मजूमदार
मांस-मछली और मुर्गा की दुकानें 10 अप्रैल को रहेंगी बंद