भारत के सबसे चर्चित कथावाचकों में जया किशोरी भी स्थान रखती हैं। जया किशोरी देश में एक लोकप्रिय नाम हैं। वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जया किशोरी अपनी कथा के साथ-साथ अपनी मोटिवेशनल वीडियो के लिए भी जानी जाती हैं। मौजूदा समय में यह सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी जानी-मानी शख्सियत बन चुकी हैं। उनकी कथा सुनने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ती है।
जया किशोरी टीवी के अलग-अलग चैनलों पर कथा सुनाती हुई नजर आती हैं। वहीं इन दिनों जया किशोरी की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चाएं सुनने को मिल रही है। चाहे यूट्यूब हो या फिर फेसबुक या फिर आप इंस्टाग्राम की बात कर लीजिए। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर जया किशोरी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इसी वजह से लोग जया किशोरी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं।
10 साल की उम्र से ही धार्मिक कार्यक्रम करती आ रही हैं जया किशोरी
13 जुलाई 1995 को जन्मी जया किशोरी कोलकाता से आती हैं। जया किशोरी ने बहुत छोटी उम्र में ही अध्यात्म का रास्ता चुन लिया था, जिसकी वजह से कम उम्र में ही वह भजन और कीर्तन में हिस्सा लेने लगीं। जब जया किशोरी की उम्र 10 वर्ष की थी, तभी से ही वह धार्मिक कार्यक्रम करती आ रही हैं। जया किशोरी अपनी कथा के लिए देश से लेकर विदेशों में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने देश के साथ विदेशों में भी “श्री मद् भागवत” और “नानी बाई का मायरा” की कथा की है। जया किशोरी की कथा सुनने के लिए हजारों में नहीं लाखों की संख्या में लोग आते हैं।
जया किशोरी का यूट्यूब चैनल भी है। उनकी कथा और उनकी स्पीच के वीडियो यूट्यूब पर अपलोड होते हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। अक्सर ही जया किशोरी के नए-नए भजनों और कथाओं के वीडियो वायरल होते रहते हैं। हमेशा से ही लोगों में जया किशोरी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्सुकता देखी जाती है। ऐसे में आज हम आपको यह बताएंगे कि एक कथा के लिए जया किशोरी कितने रुपए लेती हैं।
जानिए जया किशोरी की फीस
प्राप्त जानकारी के अनुसार जया किशोरी एक कथा कहने के लिए 9 लाख 50 हजार फीस लेती हैं। वह अपनी फीस का आधा हिस्सा धार्मिक इवेंट से पहले ले लेती हैं और बाकी का आधा हिस्सा कथा पूरी होने के बाद लेती हैं।
जया किशोरी अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा नारायण सेवा संस्थान को कर देती हैं दानअब यह जानते हैं कि आखिर जया किशोरी अपनी कमाई का क्या करती हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जया किशोरी अपनी कमाई हुई रकम का बड़ा हिस्सा दान कर देती हैं। जी हां, वह नारायण सेवा संस्थान को अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा दान करती हैं। नारायण सेवा संस्थान दिव्यांग लोगों की सेवा और देखभाल करता है। यहां दिव्यांगों को आर्थिक मदद, रोजगार, खाने-पीने और इलाज के लिए मदद की जाती है।

इसके अलावा जया किशोरी सामाजिक कार्यों के लिए भी पैसे देती हैं। जया किशोरी “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “वृक्षारोपण” में भी हमेशा पैसे दान देती हैं।
You may also like
ट्रंप अब दवा पर भी लगाएंगे टैरिफ, कहा-फार्मा इंडस्ट्री के लिए टैरिफ छूट जल्द समाप्त होगी
DRDO GTRE Recruitment 2025: अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू; डिटेल्स देखें यहाँ
Volkswagen Tiguan R-Line India Launch on April 14: Bigger Display, HUD, AWD & More Confirmed
Nissan Magnite Offers Up to ₹55,000 in Benefits During April Hattrick Carnival
पवित्र जल पिलाया-फिर 7 दिन तक बेहोश महिलाओं से बनाए संबंध, साथियों संग मिलकर तांत्रिक ने किया ये कांड ⁃⁃