Next Story
Newszop

सजधज के स्टेज पर आई सुंदर दुल्हन, दूल्हा हाफ पेंट पहन फटीचर हालत में आ गया : देखें तस्वीरें! ˠ

Send Push

शादी जीवन का महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन हर कोई अच्छा दिखना चाहता है। शादी के कपड़ों की शॉपिंग लोग कई महीनों पहले से करने लगते हैं। वे इस दिन बेस्ट से बेस्ट दिखना चाहते हैं। लेकिन आज हम आपको दूल्हा दुल्हन की एक ऐसी अजीब जोड़ी से मिलाने जा रहे हैं जिन्हें देख आपका दिमाग भी चकरा जाएगा।

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर दूल्हा दुल्हन की एक जोड़ी बड़ी वायरल हो रही है। इस जोड़ी में दुल्हन शादी के जोड़े में बड़ी ही खूबसूरत दिखाई दे रही है। लेकिन दूल्हा एकदम फटीचर हालत में दिख रहा है। उसने अपनी शादी में शॉर्ट्स (हाफ पैंट) पहन रखा है। इसके अलावा उसका एक हाथ भी फ्रैक्चर है। वहीं शरीर पर कई जगह पट्टी और बैंडेज लगे हैं। दूल्हा इसी हालत में दुल्हन के साथ स्टेज पर बैठ जाता है।

image

इस नजारे की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। अनोखी शादी की ये तस्वीरें इंडोनेशिया की बताई जा रही है। दूल्हा दुल्हन की ये अनोखी जोड़ी देख हर किसी के दिमाग में बस यही सवाल आ रहा है कि आखिर ऐसा क्यों है? दुल्हन इतनी अच्छे से तैयार हुई है लेकिन दूल्हा इस तरह फटीचर हालत में क्यों शादी में आ गया।

image

दरअसल शादी के कुछ दिन पहले ही दूल्हे का बाइक से एक्सीडेंट हो गया था। इस दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आई थी। हड्डियाँ भी टूट गई। अब उसकी हालत कुछ ऐसी है कि वह ठीक से कपड़े भी नहीं पहन सकता है। बस इसी मजबूरी के चलते वह अपनी शादी में दूल्हे की शानदार ड्रेस नहीं पहन पाया। उसे मजबूरी में हाफ पेंट पहन ही शादी में शामिल होना पड़ा।

अब इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । दूल्हा दुल्हन की ऐसी अनोखी जोड़ी देख हर कोई हैरान है। यह तस्वीरें इंडोनेशिया के ईस्ट जावा इलाके में हुई एक शादी की है। इन तस्वीरों को ट्विटर पर @br0wski नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है।

वैसे इन तस्वीरों को देख आपको कैसा लगा? क्या आप ने इसके पहले कभी दूल्हा दुल्हन की ऐसी जोड़ी देखी है? क्या आप अपनी शादी में इस तरह के कपड़े पहन शामिल होने की हिम्मत कर सकते हैं? अपने जवाब कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। हमे आपके जवाबों का इंतजार रहेगा।

दोस्तों यदि आपको ये तस्वीरें पसंद आई हो तो इसे दूसरों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें।


Loving Newspoint? Download the app now