गोवर्धन पूजा
गोवर्धन पूजा 2025 की तारीख और शुभ मुहूर्त: गोवर्धन पूजा का पर्व हर साल दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है और भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित किए जाते हैं। इसके साथ ही गायों की भी पूजा की जाती है और उन्हें चारा खिलाया जाता है।
हालांकि, इस साल गोवर्धन पूजा को लेकर कुछ संदेह है कि इसे कब मनाया जाएगा। आइए पंचांग के अनुसार जानते हैं कि इस वर्ष गोवर्धन पूजा कब होगी।
गोवर्धन पूजा कब है?यह त्योहार हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस साल, यह तिथि 21 अक्टूबर को शाम 5:57 बजे से शुरू हो रही है और इसका समापन 22 अक्टूबर को रात 8:18 बजे होगा। उदयातिथि के अनुसार, इस साल गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्तगोवर्धन पूजा का पहला शुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर को सुबह 6:26 बजे से शुरू होगा और यह 8:48 बजे तक रहेगा। इस दौरान पूजा की अवधि 1 घंटे 16 मिनट होगी। दूसरा मुहूर्त दोपहर 3:29 बजे से शुरू होगा और शाम 5:44 बजे तक चलेगा, जिसमें कुल 2 घंटे 16 मिनट की पूजा की जाएगी।
गोवर्धन पूजा का महत्वगोवर्धन पूजा हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र देव की प्रलयकारी वर्षा से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाया था। इस दिन लोग भगवान की लीला को याद करते हैं और इस पर्व को मनाते हैं।
यह त्योहार प्रकृति और मानव के बीच के संबंध को उजागर करता है। गोवर्धन पूजा के दिन पूजा-पाठ के साथ दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन गोवर्धन पर्वत और भगवान कृष्ण की पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें:Diwali Lakshmi Pujan: दिवाली की पूजा बाद नहीं करने चाहिए ये काम, वरना वापस लौट जाएंगी मां लक्ष्मी!
(Disclaimer:इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
You may also like
यूपी में जमीन की रजिस्ट्री को लेकर बड़ा अपडेट!…
शादी में नहीं मिला मटन तो मंडप से गायब हो गया` दूल्हा, उसी रात रचा ली दूसरी लड़की से शादी
अगर आपके घर में भी नहीं टिकता है धन, तो आजमाएं` तुलसी के ये टोटके, नहीं होगी धन-धान्य की कमी
मासिक धर्म के दौरान महिलाएं जरूर करें धनिये की चाय का` सेवन, दर्द से मिल जाएगी निजात
शरीर के किस हिस्से में खून नहीं पाया जाता है? क्या` आप जानते हैं इन 25 सवालों के जवाब